पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें ? Police Kaise Bane? How to become Police Constable

8
304
Police Kaise Bane how to become a police constable after 12th
Police Kaise Bane how to become a police constable after 12th
WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !!!
Telegram Group में अभी जुड़े !!!

Police Kaise Bane? How to become Police Constable पुलिस कांस्टेबल कैसे बने ? कांस्टेबल बनने की पूरी प्रक्रिया:- आज हम आपको Police Constable Kaise Bane इसके बारे में बता रहे अगर आपका सपना कांस्टेबल बनने का हैं, तो आप अच्छी मेहनत के द्वारा बहुत आसानी से व बहुत कम समय में अपना सपना पूरा कर सकते हैं। पुलिस बनने के बारे में आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी होने वाला हैं, क्युकी इसमें आज हम पुलिस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी बतायेगे.

Police Kaise Bane? How to become Police Constable

दोस्तों जो अगर आप अपने करियर में चुनौती लेना और समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो पुलिस की नौकरी आपके लिए सबसे अच्छा करियर ऑप्‍शन हो सकता है। इसी वजह से देश में हर साल लाखों युवाओं पुलिस की नौकरी पाने का प्रयाश और तैयारी करते हैं। और अगर आप भी पुलिस को कांस्‍टेबल के पद पर ज्वाइन चाहते हैं तो यहाँ आज हम आपको इसके लिए परीक्षा, एजुकेशन और शारीरिक दक्षता के बारे में पूरी जानकारी नीचे देने जा रहें हैं, जो की लगभग सभी राज्‍यों के पुलिस चयन प्रर्कियां में समान होती है।

How To Join Police (पुलिस कांस्टेबल की नौकरी कैसे पाएं) –

अक्सर ज्यादातर लोगो का सपना होता हैं की वो पुलिस में नौकरी करे पर जानकारी न होने के कारण ज्यादातर लोगो का सपना पूरा नहीं हो पता अगर आपको आपको कांस्टेबल बनना हैं तो आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरुरत होगी क्युकी आज के समय में पुलिस भर्ती में बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटशन दिखने को मिलता हैं इसलिए आपको इसमें नौकरी के लिए दिन रात मेहनत करनी जरुरी है.

Police Constable Selection Process (पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया) –

कुछ राज्यों की चयन प्रक्रिया भिन्न हो सकती है, लेकिन अधिकतर राज्यों की पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया इस प्रकार है –

  • ऑनलाइन या लिखित परीक्षा (Computer or Written Exam)
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (Physical Standards Test)
  • शारीरिक परीक्षण (Medical Test)
  • दस्तावेजों की जांच (Documents checking and Merit list)

कांस्‍टेबल बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification to become Police Constable) –

  • उम्मीदवार को कम से कम 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
  • पुरुष उम्‍मीदवार के लिए न्यूनतम आयु की सीमा 18 साल और अधिकतम 22 साल होनी चाहिए,
  • वहीं महिला कांस्टेबल के लिए आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
  • जो अगर आप SC/ST/OBC की श्रेणी से आते हैं, तो आपको सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट भी मिल सकेगी।
Police kaise Bane how to become police officer How to become Police Constable
Police kaise Bane how to become police officer How to become Police Constable

पुलिस लिखित परीक्षा (Police Constable Written Exam) –

दोस्तों पुलिस कांस्‍टेबल बनने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है, यह परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो सकती है। इसमें प्रश्न पत्र को 4 भागों में विभाजित किया जाता है जिसमें कुल मिलाकर आपसे 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें की सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरूचि एवं तार्किक क्षमता से सम्बंधित प्रश्‍न पूछे जाते हैं।

पुरुषों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक (Minimum Physical Standard for Male Candidates) –

पुलिस कांस्टेबल ऊँचाई (Height) – सामान्य, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊँचाई 168 सेन्टीमीटर होनी चाहिए। वहीं अगर आप अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम ऊँचाई 160 सेन्टीमीटर रखी गयी है।

पुलिस कांस्टेबल सीना (Chest) – सामान्य, अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों से सम्बंदित उम्मीदवारों के न्यूनतम सीने का माप बिना फुलाये 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर, वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम सीने के माप को बिना फुलाये 77 सेंटीमीटर और फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

पुलिस कांस्टेबल दौड़ (Running) – उम्मीदवार को 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 25 मिनट में पूरा करना होगा।

how to become a police constable after 12th

Police Constable Kaise Bane Police Constable Syllabus Police Constable Ki Salary Kitni Hoti
Police Constable Kaise Bane Police Constable Syllabus Police Constable Ki Salary Kitni Hoti

महिलाओं के लिए शारिरिक दक्षता (Minimum Physical Standard for Female Candidates) –

पुलिस कांस्टेबल ऊँचाई (Height) सामान्य, अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों से सम्बंधित महिलाओं की न्यूनतम ऊँचाई 152 सेन्टीमीटर होनी चाहिए। वहीं जो अगर वे अनुसूचित जनजाति से हैं तो उनके लिए न्यूनतम ऊँचाई 147 सेन्टीमीटर रखी गयी है।

पुलिस कांस्टेबल दौड़ (Running) – महिला उम्मीदवार को 2.4 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 14 मिनट में पूरा करना होगा।

पुलिस कांस्टेबल चिकित्सीय परीक्षा (Medical Test) –

  • न्यूनतम निकट दृष्टि- N6 (बेहतर आंख) और N9 (बदतर आंख)
  • न्यूनतम दूर दृष्टि- 6/6 (बेहतर आंख) और 6/9 (बदतर आंख)
  • आंखों में खटखट, सपाट पैर, वैरिकाज़ नस या स्क्विंट आदि समस्या नहीं होनी चाहिए।

तो दोस्तों हमें उम्मीद है आपको सारी जानकारी मिल गयी होगी और जो अगर आपको यह Police Kaise Bane how to become a police constable after 12th आर्टिकल पसंद आया है तो हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको ऐसे ही नौकरी से जुडी सभी जानकारी सबसे पहले मिल मिलती रहे, आपका बहुत बहुत शुक्रिया।

Tags – Police Kaise Bane how to become a police constable after 12th, police constable salary, minimum height for police constable, how to become a constable in Delhi police, how to become the police, police constable Kaise bane, police ke liye kitni height chaiye, woman police constable height

»जॉइन टेलीग्राम»Facebook ग्रुप
»Twitter ग्रुप»Linkedin ग्रुप
»Top Sena Bharti»Tumblr ग्रुप

8 टिप्पणी

  1. ਮੇਰਾ ਨਾਮ ਸਿਮਰਨ ਹੈ ਮੈਂ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਰਹਿੰਦੀ ਹਾਂ ਮੈਂ ਪੁਲਿਸ ਬਨਣਾ ਚਾਹੀਦੀ ਹਾ ਮੈਨੂੰ ਪਤਾ ਹੈ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਮੈਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਵੋਂ ਗੇ ਤਾਂ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰ ਸਕਾ । ਧਨਵਾਦ

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें