पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? Police Kaise Bane? How to become Police Constable

Police Kaise Bane? How to become Police Constable पुलिस कांस्टेबल कैसे बने? कांस्टेबल बनने की पूरी प्रक्रिया: आज हम आपको Police Constable Kaise Bane इसके बारे में बता रहे अगर आपका सपना कांस्टेबल बनने का हैं, तो आप अच्छी मेहनत के द्वारा बहुत आसानी से व बहुत कम समय में अपना सपना पूरा कर सकते हैं। पुलिस बनने के बारे में आज का हमारा आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी होने वाला हैं, क्युकी इसमें आज हम पुलिस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी बतायेगे।

WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !!!
Telegram Group में अभी जुड़े !!!

Police Kaise Bane? How to become Police Constable

Table of Contents

दोस्तों जो अगर आप अपने करियर में चुनौती लेना और समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो पुलिस की नौकरी आपके लिए सबसे अच्छा करियर ऑप्‍शन हो सकता है। इसी वजह से देश में हर साल लाखों युवा पुलिस की नौकरी पाने का प्रयास और तैयारी करते हैं। और अगर आप भी पुलिस को कांस्‍टेबल के पद पर ज्वाइन चाहते हैं तो यहाँ आज हम आपको इसके लिए परीक्षा, एजुकेशन और शारीरिक दक्षता के बारे में पूरी जानकारी नीचे देने जा रहें हैं, जो की लगभग सभी राज्‍यों के पुलिस चयन प्रर्कियां में समान होती है।

How To Join Police (पुलिस कांस्टेबल की नौकरी कैसे पाएं)

अक्सर ज्यादातर लोगो का सपना होता हैं की वो पुलिस में नौकरी करे पर जानकारी न होने के कारण ज्यादातर लोगो का सपना पूरा नहीं हो पता अगर आपको आपको कांस्टेबल बनना हैं तो आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरुरत होगी क्युकी आज के समय में पुलिस भर्ती में बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटशन दिखने को मिलता हैं इसलिए आपको इसमें नौकरी के लिए दिन रात मेहनत करनी जरुरी है।

Police Constable Selection Process (पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया)

कुछ राज्यों की चयन प्रक्रिया भिन्न हो सकती है, लेकिन अधिकतर राज्यों की पुलिस भर्ती चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • ऑनलाइन या लिखित परीक्षा (Computer or Written Exam)
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (Physical Standards Test)
  • शारीरिक परीक्षण (Medical Test)
  • दस्तावेजों की जांच (Documents checking and Merit list)

यह भी पढ़ें: पुलिस में लड़कों/लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कैसे होता है?

कांस्‍टेबल बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification to become Police Constable)

  • उम्मीदवार को कम से कम 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
  • पुरुष उम्‍मीदवार के लिए न्यूनतम आयु की सीमा 18 साल और अधिकतम 22 साल होनी चाहिए।
  • वहीं महिला कांस्टेबल के लिए आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
  • जो अगर आप SC/ST/OBC की श्रेणी से आते हैं, तो आपको सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट भी मिल सकेगी।
Police kaise Bane how to become police officer How to become Police Constable
Police kaise Bane how to become police officer How to become Police Constable

पुलिस लिखित परीक्षा (Police Constable Written Exam)

दोस्तों पुलिस कांस्‍टेबल बनने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है, यह परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो सकती है। इसमें प्रश्न पत्र को 4 भागों में विभाजित किया जाता है जिसमें कुल मिलाकर आपसे 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें की सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरूचि एवं तार्किक क्षमता से सम्बंधित प्रश्‍न पूछे जाते हैं।

पुरुषों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक (Minimum Physical Standard for Male Candidates)

पुलिस कांस्टेबल ऊँचाई (Height) – सामान्य, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊँचाई 168 सेन्टीमीटर होनी चाहिए। वहीं अगर आप अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम ऊँचाई 160 सेंटीमीटर रखी गई है।

पुलिस कांस्टेबल सीना (Chest) – सामान्य, अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों से सम्बंदित उम्मीदवारों के न्यूनतम सीने का माप बिना फुलाये 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर, वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम सीने के माप को बिना फुलाये 77 सेंटीमीटर और फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

पुलिस कांस्टेबल दौड़ (Running) – उम्मीदवार को 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 25 मिनट में पूरा करना होगा।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में लड़कों/लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कैसे होता है?

How to become a police constable after 12th

Police Constable Kaise Bane Police Constable Syllabus Police Constable Ki Salary Kitni Hoti
Police Constable Kaise Bane Police Constable Syllabus Police Constable Ki Salary Kitni Hoti

महिलाओं के लिए शारिरिक दक्षता (Minimum Physical Standard for Female Candidates)

पुलिस कांस्टेबल ऊँचाई (Height) सामान्य, अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों से सम्बंधित महिलाओं की न्यूनतम ऊँचाई 152 सेन्टीमीटर होनी चाहिए। वहीं अगर वे अनुसूचित जनजाति से हैं तो उनके लिए न्यूनतम ऊँचाई 147 सेंटीमीटर रखी गई है।

पुलिस कांस्टेबल दौड़ (Running) – महिला उम्मीदवार को 2.4 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 14 मिनट में पूरा करना होगा।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कैसे होता है?

पुलिस कांस्टेबल चिकित्सीय परीक्षा (Medical Test)

  • न्यूनतम निकट दृष्टि- N6 (बेहतर आंख) और N9 (बदतर आंख)
  • न्यूनतम दूर दृष्टि- 6/6 (बेहतर आंख) और 6/9 (बदतर आंख)
  • आंखों में खटखट, सपाट पैर, वैरिकाज़ नस या स्क्विंट आदि समस्याएं नहीं होनी चाहिएं।

तो दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आपको सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको यह ‘Police Kaise Bane: How to Become a Police Constable after 12th’ आर्टिकल पसंद आया है, तो हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करना न भूलें, ताकि आपको ऐसी ही नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी सबसे पहले मिलती रहे। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

Police Kaise Bane: अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

Q1. 12वीं के बाद पुलिस कैसे बने और इसके लिए मुख्य योग्यता व चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: यदि आप जानना चाहते हैं कि 12वीं के बाद पुलिस कैसे बने? योग्यता और चयन प्रक्रिया क्या है, तो इसका रास्ता बेहद साफ है। भारत के लगभग सभी राज्यों में 12वीं कक्षा पास करने के बाद आप सीधे कांस्टेबल पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया को समझने के लिए आपको भारत में पुलिस कैसे बनें: स्टेप बाय स्टेप गाइड को फॉलो करना होगा, जिसके मुख्य चरण इस प्रकार हैं: सबसे पहले राज्य भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत पुलिस में भर्ती होने के लिए आवेदन कैसे करें का प्रोसेस पूरा करें, फिर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करें, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) पास करें और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल जांच के बाद मेरिट लिस्ट में स्थान बनाएं। यही वह तरीका है जो बताता है कि 12vin ke bad police kaise bane और सफलता पाएं।

Q2. Police officer kaise bane और इसके लिए 12वीं में कौन सा सब्जेक्ट व कितने मार्क्स चाहिए?

Ans: अक्सर युवाओं के मन में यह सवाल होता है कि Police banne ke liye konsa subject lena padta hai और Police banne ke liye 12th me kitne marks chahiye? आपको बता दें कि पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए 12वीं में किसी भी विशिष्ट विषय (Arts, Science या Commerce) की बाध्यता नहीं होती है; आप किसी भी स्ट्रीम से उत्तीर्ण होने पर योग्य माने जाते हैं। रही बात अंकों की, तो अधिकांश राज्यों में फॉर्म भरने के लिए केवल 12वीं कक्षा में सिर्फ पास होना (Passing Marks) ही अनिवार्य होता है, इसमें कोई हाई-परसेंटेज की आवश्यकता नहीं होती। इस प्रकार आप आसानी से समझ सकते हैं कि how to become the police और पुलिस अफसर कैसे बनें

Q3. महिला उम्मीदवारों के लिए पुलिस में भर्ती होने के क्या नियम हैं और Police banne ke liye kya kare girl?

Ans: महिला अभ्यर्थियों के लिए पुलिस विभाग में अब शानदार और विशेष अवसर दिए जा रहे हैं। यदि आपका सवाल है कि 12th ke baad Police kaise bane girl या Police banne ke liye kya kare girl, तो प्रक्रिया पुरुषों के समान ही है। सबसे पहले आपको Police कैसे बने 12वीं के बाद ? | Police Kaise Bane Girl How To Become Police Officer police officer kaise bane police के तहत जारी होने वाली महिला कांस्टेबल आरक्षी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आपको अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शारीरिक मापदंडों और दौड़ की परीक्षा को उत्तीर्ण करना होता है, जिसके बाद मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है।

Q4. पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए कितनी लंबाई (Height) होनी चाहिए और शारीरिक मापदंड क्या हैं?

Ans: पुलिस भर्ती में शारीरिक मापदंड सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आपके मन में संशय है कि police ke liye kitni height chaiye या minimum height for police constable क्या है, तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई आमतौर पर 168 सेमी (कुछ राज्यों और दिल्ली पुलिस में 170 सेमी) अनिवार्य होती है। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए woman police constable height के नियमों के अनुसार न्यूनतम लंबाई 152 सेमी (दिल्ली पुलिस में 157 सेमी) निर्धारित की जाती है। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST) को नियमानुसार इस मापदंड में विशेष छूट प्रदान की जाती है।

Q5. दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल कैसे बनें और एक पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

Ans: देश की राजधानी में सेवा देने के इच्छुक छात्रों का अक्सर यह सवाल होता है कि how to become a constable in Delhi police? दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें पूरे भारत के 12वीं पास छात्र भाग ले सकते हैं। यदि बात करें police constable salary और सुख-सुविधाओं की, तो सातवें वेतन आयोग के नियमों के तहत पुलिस अधिकारी कैसे बनें: एक अनुभवी पुलिस अधिकारी के विशेषज्ञ सलाह के अनुसार, एक नए कांस्टेबल की शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹35,000 से ₹40,000 प्रति माह (भत्तों और राशन मनी को मिलाकर) होती है।

Q6. पुलिस अधिकारी (Police Officer) बनने के लिए क्या काम करने पड़ते हैं और पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्या करना होता है?

Ans: यह जानना बेहद आवश्यक है कि पुलिस अधिकारी (Police Officer) बनने के लिए क्या काम करने पड़ते हैं और पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए क्या करना होता है। एक कांस्टेबल के रूप में आपके मुख्य कार्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, थानों में वीआईपी सुरक्षा व गश्त (Patrolling) करना, अपराधियों पर नजर रखना और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना शामिल होता है। इस सम्मानित पद को पाने के लिए आपको केवल police constable Kaise bane और how to become a police constable after 12th के सही नियमों को जानकर निरंतर शारीरिक अभ्यास और सामान्य ज्ञान (GK) की मजबूत लिखित तैयारी करनी होती है।

»जॉइन टेलीग्राम»Facebook ग्रुप
»Twitter ग्रुप»Linkedin ग्रुप
»Top Sena Bharti»Tumblr ग्रुप
रज्जो खन्ना
रज्जो खन्नाhttps://senabharti.in/
नमस्कार दोस्तों, मैं रज्जो खन्ना हूँ। 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, मैं SenaBharti.in के माध्यम से भारतीय सेना और पुलिस भर्ती की सटीक और सत्यापित जानकारी आप तक पहुँचाती हूँ। अब चूँकि हमारी टीम में पूर्व सैनिक और विशेषज्ञ भी शामिल हैं, हमारा मिशन युवाओं को सही शैक्षिक सामग्री और सरकारी नौकरी के अवसरों से अवगत कराना है, ताकि वे अपना करियर बना सकें। आपकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर हूँ!
RELATED ARTICLES

4 टिप्पणी

  1. ਮੇਰਾ ਨਾਮ ਸਿਮਰਨ ਹੈ ਮੈਂ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਰਹਿੰਦੀ ਹਾਂ ਮੈਂ ਪੁਲਿਸ ਬਨਣਾ ਚਾਹੀਦੀ ਹਾ ਮੈਨੂੰ ਪਤਾ ਹੈ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਮੈਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਵੋਂ ਗੇ ਤਾਂ ਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰ ਸਕਾ । ਧਨਵਾਦ

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें