लेखपाल कैसे बने? Lekhpal kaise bane पूरी जानकारी How to Become Lekhpal

1
113
लेखपाल कैसे बने? Lekhpal kaise bane? कैसे बनें लेखपाल? How to Become Lekhpal
लेखपाल कैसे बने? Lekhpal kaise bane? कैसे बनें लेखपाल? How to Become Lekhpal
WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !
Telegram ग्रुप में अभी जुड़े !

Lekhpal kaise bane पूरी जानकारी: हमारा भारत गाँवों और शहरों से मिलकर बना है, गावों और शहर में भूमि सम्बंधित कार्य लेखपाल के द्वारा किये जाते है | लेखपाल का पद राज्य सरकार के अधीन आता है | 

Table of Contents

Lekhpal kaise bane पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार लेखपाल पद पर भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) के द्वारा करती है | समय-समय पर राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद चयन बोर्ड इसके लिए विज्ञापन जारी करता है | जिसके बाद लेखपाल बनने हेतु अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है | लेखपाल एक राज्य का क्लर्क (Clerk) पोस्ट का कर्मचारी होता है जो भूमि का आवटंन, रेवेनुए व भूमि का लेखा – जोखा (Accounts) तैयार करता है व अपने रिकॉर्ड में सयोंजित रखता है | Lekhpal को अंग्रेजी में Accountant कहते है |

लेखपाल कैसे बने? (How to Become Lekhpal)

लेखपाल बनने के लिए अभ्यर्थी को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किये गए विज्ञापन के अनुसार आवेदन करना होगा | आवेदन करने के बाद बोर्ड के द्वारा एक नियत तिथि को परीक्षा का आयोजन किया जायेगा | इस Lekhpal परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आपका नाम मेरिट में आ सकता है | मेरिट में नाम आने के बाद आप इस पद पर चयनित हो सकते है |

यह भी पढ़ें – आर्मी ऑफिसर (Army Officer) कैसे बनें ? Army officer kaise bane

लेखपाल का पद सी ग्रेड में आता है, यह दो प्रकार के होते है-

  • राजस्व लेखपाल
  • चकबंदी लेखपाल

हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

लेखपाल परीक्षा योग्यता (Lekhpal Eligibility)

लेखपाल बनने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से इंटरमीडियट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है |

लेखपाल परीक्षा आयु सीमा (Lekhpal Age Limit)

लेखपाल भर्ती के लिए कितनी आयु आयोग द्वारा निर्धारित है इसकी सटीक जानकारी ऑफिसियल विज्ञापन आने के बाद ही आपको उपलब्ध हो पाएगी | लेकिन पिछली भर्ती के आधार पर यह 18 – 40 वर्ष निर्धारित है, किसी राज्य में यह भिन्न भी हो सकती है |

लेखपाल परीक्षा कम्यूटर ज्ञान (Lekhpal Computer Exam)

अभ्यर्थी को निएलिट (NIELIT) द्वारा जारी कोर्स ऑन कम्‍प्‍यूटर कॉनसेप्‍ट्स (सीसीसी) OR CCC उत्तीर्ण होना अनिवार्य है |

यह भी पढ़ें – नौसेना क्या है? Indian Navy kya hai?

लेखपाल के कार्य (Work of Lekhpal)

एक लेखपाल के रूप में आपको राजस्व विभाग में भूमि से सम्बंधित कार्य करने होंगे जैसे भूमि की पैमाइश करना, Aay Praman Patra, Jati Praman Patra, निवास प्रमाण पत्र जारी करना, कृषक दुर्घटना बीमा, विधवा, वृद्धवस्था, विकलांग पेंशन दिलवाने में सहयोग करना | सरकार द्वारा निर्देश जारी करने पर कृषि गणना, पशु गणना तथा अन्य आर्थिक सर्वेक्षण में भाग लेना | यदि किसी क्षेत्र को सूखा घोषित किया जाता है, उसमें हुए नुकसान की गणना करना और डाटा सरकार को देना होता है | एक लेखपाल राजस्व अभिलेखों को अपडेट रखता है |

लेखपाल परीक्षा सैलरी (Lekhpal Salary)

सरकारी दिशा- निर्देश के अनुसार लेखपाल का वेतन ग्रेड पे 5200 – 20200/- रुपये है |

लेखपाल परीक्षा परीक्षा पैटर्न (Lekhpal Exam Pattern)

विषयअंकप्रश्नों की सं०
सामान्य हिंदी2525
गणित2525
सामान्य ज्ञान2525
गांव ग्राम समाज और विकास2525

इस परीक्षा में चार विषयों सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, गांव ग्राम समाज और विकास से प्रश्न पूछे जाते है | कुल 100 अंकों का प्रश्न पत्र होता है | मेरिट का निर्माण लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है, यदि आपको अच्छे अंक प्राप्त होते है, तो आप लेखपाल पद पर चयनित हो सकते है | इसमें साक्षात्कार नहीं होता है (100% True) | 

हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

लेखपाल परीक्षा तैयारी कैसे करे? (Lekhpal Preparation Tips)

  • यदि पहली बार लेखपाल परीक्षा के विषय में विचार कर रहे है तो आपको बता दे कि एक नए बदलाव के साथ, आयोग (UPSSSC) ने भर्ती के लिए एक PET परीक्षा का जुड़ाव किया है जिसकी जानकारी आपको इसी पोर्टल पर उपलब्ध हो जायेगी |
  • परीक्षा में अपनी योग्यता साबित करने के लिए आपको पहले लेखपाल परीक्षा के लिए निर्धारित UPSSSC PET परीक्षा को पास करना होगा |
  • लेखपाल परीक्षा में सफल होने के लिए आपको छ: महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए |
  • परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए आपको चयन बोर्ड द्वारा तय किये गए पाठ्यक्रम का अच्छे से अध्ययन करना चाहिए इसके बाद आपको तैयारी शुरू करना चाहिए |

इसे भी पढ़ें: Police kaise bane? पाेलिस कैसे बने ? How to become a police?

  • तैयारी करने के लिए lekhpal syllabus हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, गांव ग्राम समाज और विकास पर बराबर से ध्यान देना होगा |
  • गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए आपको अधिक से अधिक शार्ट ट्रिक का प्रयोग करना चाहिए जिससे आप कम समय में अधिक प्रश्नों को हल कर सके |
  • सामान्य ज्ञान में आपको पिछले छ: महीने में घटित होने वाली घटनाओं और अन्य जानकारियों के बारे में विस्तृत ज्ञान होना चाहिए | सामान्य ज्ञान में इतिहास, विज्ञान, भूगोल, संविधान और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीजों के विषय में पूछा जा सकता है |
  • गांव ग्राम समाज और विकास में आपको राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं के विषय में सही से जानकारी होनी चाहिए |
  • हिंदी में आप से शुद्ध वाक्य, विलोम, पर्यायवाची, कई शब्दों के लिए एक शब्द इत्यादि प्रश्न पूछे जा सकते है, आपको इसके बारे में सही से जानकारी होनी चाहिए |
  • अच्छी तैयारी करने के लिए आपको एक समय सारणी को बनाना चाहिए, आपको उसी के अनुरूप तैयारी करनी चाहिए इससे आपका ध्यान सभी विषयों पर बराबर से बना रहेगा |

FAQ – Lekhpal Exam लेखपाल एग्जाम डेट

Q. लेखपाल के कितने पेपर होते हैं?

Ans. यूपी लेखपाल परीक्षा में छात्र से 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं- हिंदी, गणित, जनरल अवेयरनेस, ग्रामीण समाज और विकास। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, सभी विषयों से 25-25 प्रश्न पूछे जाते हैं।

Q. लेखपाल के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

Ans. उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12 वीं) पास या इसके समकक्ष कोई परीक्षा पास होनी चाहिए। 

Q. लेखपाल बनने के लिए कौन सा कोर्स करना पड़ता है?

Ans. लेखपाल बनने के लिए शैक्षिक योग्यता : Lekhpal बनने के लिए लाभार्थी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। और इसके साथ-साथ कंप्यूटर में ट्रिपल सी कोर्स का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Q. राजस्व लेखपाल का सिलेबस क्या है?

Ans. Lekhpal Syllabus (चकबंदी और राजस्व लेखपाल) विश्व भूगोल: भारत, आर्थिक, सामाजिक, जनसांख्यिकीय मुद्दों के शारीरिक/ पारिस्थितिकी के बारे में केवल सामान्य ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। तथ्यों का निर्माण, बार चार्ट, पाई चार्ट, हिस्टोग्राम, फ्रीक्वेंसी पॉलीगॉन, केंद्रीय माप: समांतर माध्य, माध्य और मोड ।

Q. लेखपाल की सैलरी कितनी होती है?

Ans. यूपी में लेखपाल की इन हैंड सैलेरी 15,000 से 60,000 के बीच है इसके अलावा लेखपाल को विभिन्न प्रकार के बातें और ग्रेड पर भी दिए जाते हैं। जिसके बाद सैलरी काफी आकर्षक बन जाती है।

Q. राजस्व लेखपाल क्या होता है?

Ans. लेखपाल या पटवारी राजस्व विभाग का कर्मचारी होता है। इन्हें विभिन्न स्थानों पर अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे:- पटेल, कारनाम अधिकारी, शानबोगरु आदि। यह भारतीय उपमहाद्वीप के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार का प्रशासनिक पद होता है।

Q. चकबंदी लेखपाल और राजस्व लेखपाल में क्या अंतर है?

Ans. इनका मुख्य कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में चकबंदी के माध्यम से इधर-उधर बिखरी हुई खेती योग्य भूमि के छोटे-छोटे टुकड़ों को मिलाना और कृषि भूमि का निरीक्षण करना, फसल डेटा का रिकॉर्ड रखना, कृषि योग्य भूमि का नक्शा और कम्प्यूटरीकृत भूमि रिकॉर्ड बनाए रखना है, जबकि राजस लेखपाल इसके तहत काम करता है।

Q. लेखपाल के क्या काम होते हैं?

Ans. लेखपाल (पटवारी) ग्राम स्तर पर एक कर्मचारी होता है | जिसके क्षेत्र में एक या एक से अधिक गांव होते हैं | अर्थात दो से चार गांव होते हैं । यह गांव की भूमि का पूर्ण विवरण रखता है। एक किसान के पास कितनी भूमि है, एवं उसकी क्या किस्में है तथा उस पर कितना लगान है। यह लेखा-जोखा लेखपाल (पटवारी) रखता है।

Q. लेखपाल से बड़ा अधिकारी कौन होता है?

Ans. गांवों में गरीब किसान के लिए पटवारी ही ‘बड़ा साहब’ होता है।

Q. लेखपाल का स्थानांतरण कौन करता है?

Ans. सहायक कलेक्टर परगनाअधिकारी अपनी शक्ति का प्रयोग करते हुए अपनी तहसील में लेखपाल को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरण (ट्रांसफर) कर सकता है।

Q. लेखपाल की नियुक्ति कौन करता है?

Ans. सही उत्तर जिलाधीश है। राजस्व निरीक्षक: जिलाधीश प्रत्येक तहसील में उचित निरीक्षण, रखरखाव और गांव के अभिलेखों के सुधार और ऐसे अन्य कर्तव्यों के लिए एक या अधिक राजस्व निरीक्षकों की नियुक्ति कर सकता है जिन्हें राज्य सरकार समय-समय पर विनिर्दिष्ट विशेष आदेश द्वारा कर सकती है।

Tags: लेखपाल (LEKHPAL) कैसे बने? लेखपाल कैसे बने? Lekhpal kaise bane? कैसे बनें लेखपाल? How to Become Lekhpal Lekhpal ke Liye Yogyata लेखपाल भर्ती के लिए योग्यता 2023 लेखपाल क्या होता है लेखपाल की तैयारी कैसे करें Lekhpal की तैयारी से कैसे करें? Lekhpal Exam Pattern लेखपाल परीक्षा तैयारी कैसे करे लेखपाल (LEKHPAL) कैसे बने? लेखपाल कैसे बने? Lekhpal kaise bane? कैसे बनें लेखपाल? How to Become Lekhpal Lekhpal ke Liye Yogyata लेखपाल भर्ती के लिए योग्यता 2023 लेखपाल क्या होता है लेखपाल की तैयारी कैसे करें Lekhpal की तैयारी से कैसे करें? Lekhpal Exam Pattern लेखपाल परीक्षा तैयारी कैसे करे

नवीनतम अपडेट के लिए जुड़ें:-

»जॉइन टेलीग्राम»Facebook ग्रुप
»Twitter ग्रुप»Linkedin ग्रुप
»Top Sena Bharti»Tumblr ग्रुप

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here