एसएससी की तैयारी कैसे करें? SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare?

0
205
SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare एसएससी की तैयारी कैसे करें? SSC Ki Taiyari Kaise Kare
SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare एसएससी की तैयारी कैसे करें? SSC Ki Taiyari Kaise Kare
WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !
Telegram ग्रुप में अभी जुड़े !

SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare 2024 | एसएससी की तैयारी कैसे करें? | SSC Kya Hota Hai? | SSC Eligibility, Exam Pattern 2024 | ssc cgl ki taiyari kaise kare | ssc chsl ki taiyari kaise kare | ssc gd ki taiyari kaise kare | ssc mts ki taiyari kaise kare | ssc steno ki taiyari kaise kare

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से हम आपको SSC ki Taiyari Kaise Kare 2024 – एसएससी की तैयारी कैसे करें? इसके क्या सिलेबस है। आपको आज इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले है। तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। आपको हम SSC Exam ki Taiyari Kaise Kare के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।

Table of Contents

SSC ki Taiyari Kaise Kare 2024 | एसएससी की तैयारी कैसे करें?

SSC (Staff Selection Commission) कर्मचारी चयन आयोग एक एजेंसी है जो भारत सरकार की तरफ से होने वाली भर्तियों प्रक्रिया को पूरा कराने की जिम्मा लेती है। आज दौर में आसानी से भगवान मिल जायेंगे लेकिन सरकारी नौकरी मिलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है आपको भी मिल सकता है। अगर आप SSC Exam Ki Taiyari कर रहे है तो उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। एग्जाम आसान होता है लेकिन छात्रों की संख्या को देखते हुए यह कठिन हो जाता है।

SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare एसएससी की तैयारी कैसे करें? SSC Ki Taiyari Kaise Kare
SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare एसएससी की तैयारी कैसे करें? SSC Ki Taiyari Kaise Kare

SSC ki Taiyari Kaise Kare 2024

जब भी कोई एग्जाम शुरू होने वाला होता है चाहे वह एसएससी, रेलवे, या बैंक हो तो बहुत से छात्रों को अक्सर एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। और वह समस्या यह है कि उन्हें कम समय में बहुत ज्यादा सिलेबस तैयार करना पड़ता है। यह समस्या उन छात्रों को लिए बहुत बड़ी होती है जिन्होंने ने पूरा साल कुछ भी नहीं पढ़ा हो। अब हो एग्जाम के समय रूम में बैठ कर पानी के बोतल को देखेंगे जैसे उसमे से कोई जिन बाहर आएगा और बोलेगा क्या हुक्म है मेरे आका ! दोस्तों ऐसा कुछ नहीं होता ये आपके मन का भ्रम है और कुछ नहीं।

यह भी पढ़े : CISF Constable कैसे बने?

एसएससी की तैयारी कैसे करें?

SSC Exam Ki Taiyari करने के लिए आपको एक टारगेट लेकर पढाई करनी होगी। अपने आप को चैलेंज देना सीखिए तब आपका काम बन सकता है। अक्सर छात्र इंटरनेट में कुछ इस तरह के सवालों के उत्तर ढूढ़ते रहते है जैसे एक महीनें में SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare या एक हफ्ते में एसएससी की तैयारी कैसे करें? या फिर एक दिन में कैसे करें। क्या ये बेतुके सवाल के जवाब आप दे सकते है। बाबा का क्या है मज़बूरी में उनको तो कही न कही से जवाब ढूढ़ने पड़ते है आपके लिए।

इसे भी पढ़ेCISF कैसे ज्वाइन करे? CISF की तैयारी कैसे करें?

SSC Ki Taiyari Kaise Kare

एसएससी की तैयारी के लिए बात कुल मिलकर आती है मेहनत पर मतलब आपको ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। एक कहावत है असफलता सफलता की कुंजी है। एक और मोटिवेशनल कविता सुनाते है असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गयी है उसे देखो और सुधार करो, जब तक न सफल हो नींद-चैन को त्यागो तुम संघर्ष का मैदान छोड़ यूं मत भागो तुम। तो आपको SSC Exam Ki Taiyari पुरे लगन के साथ करनी है। आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पायेगा।

हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

एसएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

मै आपको ये सलाह नहीं दूंगा की आप गाओ में रहते है तो SSC Exam Ki Taiyari करने के लिए दिल्ली मुंबई कोलकाता और चन्नेई जैसे शहरो में चले जाये। वह एक समय था जब लोग घरो से बाहर जाकर बड़े शहरो में रहकर Exams के लिए कोचिंग जाते थे। लेकिन समय के साथ सबकुछ बदल चूका है आज बच्चे ऑनलाइन घर बैठे भी UPSC, BPSC SSC, Railway की तैयारी कर रहे है। और वे सफल भी होते है। आपको एग्जाम क्रैक करने का तरीका और पढाई के लिए टाइम टेबल बनाने की जरुरत है। तब आप किसी भी एग्जाम को क्रैक (Crack) कर सकते है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें ?

1. सबसे पहले सिलेबस और पुराने पेपर देखें।

एसएससी की तैयारी शुरू करने से पहले पूरा सिलेबस और पुराने पेपर्स देख कर थोड़ा रिसर्च जरूर करें। पहले जानें की सिलेबस में कितने चैप्टर और टॉपिक दिए गए है। फिर पुराने पेपर्स देख कर यह जानने की कोशिश करें।

  • किस चैप्टर से सवाल पूछे गए।
  • किस चैप्टर से सबसे ज़्यादा सवाल पूछे गए।
  • किस चैप्टर से सबसे कम सवाल पूछे गए।
  • किस चैप्टर से आसान सवाल आये और किस चैप्टर से कठिन।

इस पूरी एनालिसिस के बाद आपको समझ आ जाएगा कि कौन सा चैप्टर (और कौन सा टॉपिक) SSC Exam Ki Taiyari के लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। आपको यह भी समझ आ जाएगा कि कौन सा चैप्टर आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और किस चैप्टर में सबसे ज़्यादा मुश्किल।

2. चैप्टर्स को तैयार करने के लिए अपना रूटीन सेट करें।

एसएससी के सिलेबस और पुराने पेपर्स की एनालिसिस के बाद चैप्टर्स को तैयार करने के लिए एक प्राथमिकता सेट करें और एक टाइम टेबल भी बनाए। हो सकता है कोई चैप्टर तैयार करते वक़्त 10-15 मिनट कम या ज्यादा समय लग सकता हैं, इसलिए टाइम टेबल बनाते वक़्त हर चैप्टर या टॉपिक के लिए कुछ समय का मार्जिन ले।

एक बार टाइम टेबल बनाने के बाद उसमें किसी भी तरह के बदलाव से बचे। अगर आप बार-बार टाइम टेबल बदलेंगे तो आप टाइम टेबल ही बदलते रह जाएंगे और आपकी तैयारी नहीं हो पाएगी या हो भी पाएगी तो बहुत कम। इसलिए जो भी टाइम टेबल बनाए एक बार में बनाए और उसका सख्ती से पालन करें। एक चैप्टर को तय समय के अंदर या उससे पहले तैयार करने की कोशिश करें।

3. आसान चैप्टर्स को पहले देखें।

तैयारी करते समय आसान चैप्टर्स को सबसे पहले समय तैयार करें इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। कुछ लोग पहले कठिन चैप्टर्स को पहले पढ़ने लगते है उनका तर्क होता है कि आसान चैप्टर्स में ज़्यादा कुछ करना नहीं होगा और उनको बाद में आसानी पढ़ा जा सकता है। बहुत बार ऐसा होता है कि लोग कठिन चैप्टर्स में ही फंसे रह जाते हैं और उन चैप्टर्स में बहुत ज़्यादा समय ले लेते हैं।

4. नोट्स बनाकर पढ़े।

जब भी आप पढ़ाई करें तो पॉइंट्स बनाकर पढ़े। पॉइंट्स बनाकर पढ़ाई करने से आपको रिवीज़न करने में बहुत आसानी रहती है खासकर उस समय जब एग्जाम शुरू होने से पहले कुछ घंटो का समय बचा हो। सब्जेक्टिव प्रश्नो के उत्तर देते समय अगर आपको मत्वपूर्ण पॉइंट्स याद होंगे तो आप आसानी से बड़ा उत्तर दे सकते हैं। इसलिए प्रश्नो के उत्तरों को हमेशा पॉइंट्स बनाकर पढ़ना अथवा याद करना चाहिए।

हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

5. बेकार चीजे अपने पास न रखें।

बेकार चीजे अपने पास न रखें जो आपका समय बर्बाद करें। जब समय काम हो और सिलेबस ज़्यादा तो आपके लिए एक-एक मिनट क़ीमती होता है इसलिए जब पढ़ाई करें तो आपके पास सिर्फ ज़रूरत की चीजें हो जैसे उस सब्जेक्ट से जुड़ीं किताबे, डिक्शनरी, पानी की बोतल इत्यादि। उस चीज़ को साथ न रखे जिससे आप पढ़ाई में ध्यान केंद्रित न कर पाए। यदि आपकी पढ़ाई के लिए लैपटॉप जरूरी न हो तो का उसका उपयोग न करें। अगर इंटरनेट की बहुत ज़्यादा जरूरत हो तो स्मार्टफोन साथ रखें पर उसके इस्तेमाल से जहां तक हो सके बचें।

6. पढ़ाई के बीच थोड़ा ब्रेक लें तथा हो सके तो ग्रुप स्टडी भी करें।

अक्सर आपने लोगों से सुना होगा की पढ़ाई के बीच ज़रूर लेना चाहिए यह बात तभी तक सही है जब आपके पास समय बहुत ज़्यादा हो और सिलेबस बहुत कम। जब आपके पास बहुत कम समय हो तो आपको पढ़ाई के बीच ब्रेक लेने से बचना चाहिए। अगर आप पढ़ाई के बीच में बार-बार ब्रेक लेंगे तो आपकी एकाग्रता भंग होगी।

7. रोजाना न्यूज़ पेपर और मैगज़ीन पढ़े। 

एसएससी एग्जाम में जेनरल अवेयरनेस का एक अलग रोल है जिसमे आपको वर्ल्ड में क्या क्या हो रहा है इसे मिलते जुलते सवाल आते है। इसलिए आप हमेशा अपडेट रहे। इसके लिए आप रोजाना न्यूज़ पेपर या फिर मैगजीन पढ़े इससे आपकी नॉलेज बढेगी साथ ही ये आपके एसएससी एग्जाम (SSC Exam) में भी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: रॉ एजेंट (RAW Agent) कैसे बनते हैं ? 

8. मोक्क टेस्ट प्रैक्टिस करे।

सिलेबस पूरा पढने के बाद रोजाना मोक्क टेस्ट की प्रैक्टिस करे इससे आपको अंदाजा हो जायेगा की आपको कितने समय में अपने एग्जाम को ख़तम कर सकते है क्योंकि एसएससी एग्जाम में टाइम लिमिट होता है तो हमेशा मोक्क टेस्ट करते वक्त एक टाइम लिमिट बनाले के इतने समय में मुझे ये एग्जाम ख़तम करना है , इसके साथ ही मोक्क टेस्ट की प्रैक्टिस करने से आपको ये आईडिया हो जायेगा की एसएससी एग्जाम में किस तरह के क्वेश्चन आयेंगे.

9. भरपूर नींद और उचित आहार ले।

जब आप कम समय में ज़्यादा पढ़ाई करते है तो अपने मस्तिष्क पर ज़्यादा दबाव पड़ता है। इसलिए इस समय आपको भरपूर नींद लेनी चाहिए जिससे आपकी एकाग्रता क्षमता पर कोई प्रभाव न पड़े। इस समय आपको बैलेंस डाइट लेनी चाहिए और आपको मैदे से बने खाने से बचना चाहिए क्यूँकि मैदे से बनीं चीज़ें (या फ़ास्ट फ़ूड) खाने से आलस्य बढ़ता है और आपके मस्तिष्क की कार्य क्षमता घटती है।

यह भी पढ़े : CISF Jobs LIst

SSC Exam Pattern & Syllabus

SSC Exam Pattern अन्य Competitive Exams कि तरह ही हैं इसमें भी गणित, रीजनिंग, इंग्लिश तथा जनरल नॉलेज तथा करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है, आप एसएससी का सिलेबस ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते है।

  • जनरल अवेयरनेस
  • रीजनिंग
  • क्वांटिटेटिव एप्टीटुड
  • अंग्रेजी

हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

एसएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

एसएससी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको निचे दिए गए बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। 

  1. एसएससी परीक्षा के लिए आपने जितना भी पढ़ा है उसे रिवाइज करते रहें।
  2. काम से काम साल भर का करेंट अफेयर्स को अपने दिमाग में बैठा ले।
  3. इसके गणित, रीजनिंग, इंग्लिश तथा जनरल नॉलेज तथा करंट अफेयर्स से सम्बंधित को जरूर रिवाइज करें।
  4. रोजाना 2 सेट का प्रैक्टिस जरूर करें इससे आपके अंदर का डर कम होगा।
  5. अगर परीक्षा नजदीक हो तो कुछ भी नया पढ़ने की जरुरत नहीं है, जितना पढ़ा है उसी को रिवीजन करें।
  6. सेंटर पर समय से पहले पहुंचें, अफवाहों से बचें इधर उधर की बातो पर ध्यान न दे।
  7. पेपर मिलते ही सबसे पहले आसान सवालो के जवाब दें।
  8. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है इसलिए प्रश्नों को सही से हल करें।

इसे भी पढ़े : दरोगा कैसे बने?

SSC Ki Taiyari

एसएससी के एग्जाम की पढ़ाई का कुछ ऐसा टिप्स हैं जिनके द्वारा आप कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा पढ़ाई कर सकते हैं और अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात जो यहाँ ध्यान रखने वाली है वह यह है की आप एक बार पढ़ाई का टाइम टेबल बनाने के बाद उसमे बार-बार बदलाव न करे। अक्सर यह देखा जाता है कि छात्र एक बार टाइम टेबल सेट करते है पर उसे ठीक से अमल में नहीं ला पाते है।

SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare 2024 – एसएससी की तैयारी कैसे करें?

समय कम होने पर फिर से नया रणनीति बनाने में लग जाते है। इस तरह वे सिर्फ रोज रणनीति पर रणनीति तैयार करने में अपना बहुमूल्य समय गवा देते है। और वह क्षमता अनुसार अपनी तैयारी नहीं कर पाते। कठिन परिश्रम के द्वारा इन दिक्कतों से आसानी से बचा जा सकता है और अपने लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता हैं। ऊपर बताये गए पॉइंट्स को फॉलो कर आप निश्चित सफलता पा सकते है।याद रखे कोई भी काम बिना बाधा के पूरा नही होगा, सफलता उन्ही लोगो के पैर चूमती है जो अंततक प्रयास करते है।

TAGS : SSC Exam Ki Taiyari Kaise Kare एसएससी की तैयारी कैसे करें? 12th ke baad ssc ki taiyari kaise kare ssc cgl ki taiyari kaise kare ssc chsl ki taiyari kaise kare ssc ki taiyari kaise kare 2024 ssc ki taiyari ki book ssc gd ki taiyari kaise kare ssc mts ki taiyari kaise kare ssc steno ki taiyari kaise kare एसएससी की तैयारी के लिए बेस्ट बुक एसएससी के लिए योग्यता एसएससी क्या है?

नवीनतम अपडेट के लिए जुड़ें:-

»जॉइन टेलीग्राम»Facebook ग्रुप
»Twitter ग्रुप»Linkedin ग्रुप
»Top Sena Bharti»Tumblr ग्रुप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here