भारतीय नौसेना (Indian Navy) में करियर बनाने का सपना देख रहे देश के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आ चुका है। नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली के जनशक्ति योजना और भर्ती निदेशालय (Directorate of Manpower Planning & Recruitment) ने अग्निपथ योजना के तहत Indian Navy Agniveer (Apprentice) भर्ती परीक्षा (बैच 01/2027 और 02/2027) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Table of Contents
Indian Navy Apprentice Recruitment 2026
यदि आपने 10वीं पास करने के बाद एआईसीटीई (AICTE) मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा किया है, तो आप इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 तय की गई है। इस Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए डिप्लोमा पास युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
इस आर्टिकल में हम आपको Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और ऑनलाइन अप्लाई करने का सीधा लिंक प्रदान कर रहे हैं, ताकि आपको फॉर्म भरते समय कोई समस्या न हो।
Navy Agniveer Apprentice Notification 2026 Overview
इस Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी मुख्य बातें और संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
| विभाग का नाम | भारतीय नौसेना (Indian Navy) |
| भर्ती बोर्ड | निदेशालय जनशक्ति योजना और भर्ती, नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली |
| पद का नाम | अग्निवीर (अपेंटिस) – Agniveer (Apprentice) |
| शैक्षणिक योग्यता | डिप्लोमा पास |
| विज्ञापन संख्या | अग्निवीर (अपेंटिस) – 01/2027 एवं 02/2027 बैच |
| कुल वैकेंसियों की संख्या | सेवा आवश्यकताओं के अनुसार (ट्रेड-वाइज बाद में घोषित होगी) |
| मुख्य स्ट्रीम/शाखा | 1. इंजीनियरिंग स्ट्रीम 2. इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम |
| नौकरी का प्रकार | रक्षा सेवा (4 वर्ष की अवधि – अग्निपथ योजना) |
| अनुभव का प्रकार | फ्रेशर |
| नौकरी करने का स्थान | संपूर्ण भारत |
| आवेदन का माध्यम | केवल ऑनलाइन (Official Website के जरिए) |
| शुल्क भुगतान माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | joinindiannavy.gov.in |
नोट: कृपया अधिक सटीक जानकारी के लिए इस भारतीय नौसेना अपरेंटिस नौकरी के लिए प्रकाशित आधिकारिक Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 अधिसूचना अवश्य देखें।
यह भी पढ़ें: UP Assistant Accountant Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी 1600+ नई भर्ती ऑनलाइन अप्लाई लिंक
Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 Details & Trade List
नौसेना द्वारा कुल पदों की संख्या को गुप्त रखा गया है, जिसे सर्विस की आवश्यकताओं के आधार पर तय किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग दोनों प्रविष्टियों के लिए अलग-अलग INET परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए योग्य डिप्लोमा धारक नीचे दी गई सूचियों के अनुसार अपने ट्रेड की जांच कर सकते हैं:
1. इंजीनियरिंग स्ट्रीम (Engineering Stream Trades)
- मैरीन इंजीनियरिंग एंड सिस्टम्स (Marine Engineering & Systems)
- मैकेनिकल (Mechanical)
- प्रोडक्शन / ऑटोमोबाइल (Production / Automobile)
- रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग रिपेयर एंड मेंटेनेंस (Refrigeration & AC)
- पावर प्लांट इंजीनियरिंग (Power Plant Engineering)
- मशीन, मैन्युफैक्चरिंग / मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी
- मेक्ट्रोनिक्स (Mechatronics)
- मेटालर्गी (Metallurgy)
- इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग
- इंडस्ट्रियल/प्रोडक्शन, मेंटेनेंस (Industrial / Production Maintenance)
2. इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम (Electrical Stream Trades)
- इलेक्ट्रिकल (Electrical)
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (Electronics & Communication)
- इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी (Instrumentation Technology)
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग (Electronics & Control)
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स (Electrical and Electronics)
यह भी पढ़ें: UPSSSC Lekhakar Bharti 2026: 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Indian Navy Apprentice Eligibility Criteria (पात्रता और योग्यता)
इस Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को नौसेना द्वारा निर्धारित कड़े पात्रता मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:
शैक्षणिक योग्यता (Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 Educational Qualification)
- मैट्रिकुलेशन: उम्मीदवार ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (Matric) की परीक्षा पास की हो।
- डिप्लोमा: उम्मीदवार के पास किसी भी AICTE मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से प्रासंगिक ट्रेड (ऊपर दिए गए इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल विषय) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स होना अनिवार्य है।
वैवाहिक स्थिति और राष्ट्रीयता (Marital Status & Nationality)
- इस Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं।
- उम्मीदवारों को नामांकन के समय ‘अविवाहित’ होने का प्रमाणपत्र देना होगा। इसके साथ ही, अग्निवीर के रूप में 4 साल के पूरे कार्यकाल के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई उम्मीदवार कार्यकाल के दौरान शादी करता है या पहले से शादीशुदा पाया जाता है, तो उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
Indian Navy Apprentice Age Limit (आयु सीमा)
Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए कोई आयु छूट (Age Relaxation) लागू नहीं है, यहाँ तक कि पूर्व सैनिकों के दर्जे के लिए भी आयु सीमा में छूट नहीं दी जाएगी। दोनों बैचों के लिए जन्मतिथि का क्राइटेरिया इस प्रकार है:
- अग्निवीर (अपेंटिस) 01/2027 बैच: उम्मीदवार का जन्म 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
- अग्निवीर (अपेंटिस) 02/2027 बैच: उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
- INET 2/2026 परीक्षा पात्रता: जिन उम्मीदवारों का जन्म 01 दिसंबर 2004 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच हुआ है, वे INET 2/2026 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। उन्हें उनकी आयु के अनुसार संबंधित बैच के स्टेज-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: BSNL JTO जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन
Indian Navy Apprentice Application Fee (आवेदन शुल्क)
- सभी उम्मीदवार (सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/SC/ST): ₹550/- + 18% जीएसटी (GST)।
- भुगतान का प्रकार: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, वीजा/मास्टर/रुपये क्रेडिट या डेबिट कार्ड, या यूपीआई) से किया जा सकता है।
- विशेष छूट: प्रायोजित उम्मीदवार (Sponsor Candidates) और NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों को स्टेज-1 (INET) परीक्षा से छूट दी गई है, इसलिए उन्हें यह परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें सीधे स्टेज-2 के लिए बुलाया जाएगा।
- महत्वपूर्ण नोट: यदि बैंक से पैसे कट जाते हैं और एडमिट कार्ड जेनरेट नहीं होता है, तो रिफंड के लिए 7 कार्य दिवसों का इंतजार करें। एक से अधिक बार आवेदन करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
Indian Navy Agniveer Apprentice Selection Process (चयन प्रक्रिया)
भारतीय नौसेना अपेंटिस भर्ती 2026 में चयन कुल तीन कड़े चरणों में पूरा किया जाएगा:
स्टेज 1: आईएनईटी (Indian Navy Entrance Test – INET)
Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) होगी, जिसे अगस्त 2026 में आयोजित किया जाएगा। इसका संचालन स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) बतौर एग्जाम पार्टनर करेगा।
- कुल प्रश्न और अंक: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- समय अवधि: 1 घंटा (60 मिनट)।
- भाषा: परीक्षा का पेपर द्विभाषी (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में) होगा।
- परीक्षा के विषय: पेपर चार भागों में विभाजित होगा—अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता (English & GA), विज्ञान (Science), गणित (Mathematics), और डिप्लोमा ट्रेड स्पेसिफिक (Diploma Trade Specific)।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- पासिंग मार्क्स: उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में अलग से पास होने के साथ-साथ कुल एग्रीगेट मार्क्स में भी पास होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कुल 607 पदों पर मौका
स्टेज 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT), लिखित परीक्षा और मेडिकल
Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्टेज-2 के लिए बुलाया जाएगा जिसमें निम्नलिखित टेस्ट होंगे:
- Physical Fitness Test (PFT): शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। पुरुषों के लिए मानदंड इस प्रकार हैं:
- दौड़ (Run): 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर।
- उठक-बैठक (Squats): 20 बार।
- पुश-अप्स (Push-ups): 15 बार।
- बेंट नी सिट-अप्स (Bent Knee Sit-ups): 15 बार।
- स्टेज 2 लिखित परीक्षा: PFT पास करने वाले उम्मीदवारों को उसी दिन 100 अंकों की एक और लिखित परीक्षा देनी होगी, जो उनके डिप्लोमा स्ट्रीम (इलेक्ट्रिकल/इंजीनियरिंग) पर आधारित होगी। इसमें भी सेक्शनल और एग्रीगेट पासिंग मार्क्स लाना जरूरी है।
- भर्ती चिकित्सा परीक्षा (Recruitment Medical): स्टेज-2 के दौरान प्रारंभिक मेडिकल टेस्ट होगा। यदि कोई उम्मीदवार अयोग्य (Unfit) पाया जाता है, तो वह भारतीय नौसेना द्वारा आवंटित सैन्य अस्पताल (Military Hospital) में 05 दिनों के भीतर अपील कर सकता है। प्राइवेट या अन्य अस्पतालों के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।
स्टेज 3: प्रारंभिक नामांकन चिकित्सा परीक्षा (INS Chilka)
Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए स्टेज-1 और स्टेज-2 के प्रदर्शन के आधार पर एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अंतिम चिकित्सा परीक्षण के लिए आईएनएस चिल्का (ओडिशा) बुलाया जाएगा। यहाँ फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों को ही ट्रेनिंग के लिए इंडक्ट (Enrolled) किया जाएगा।
Physical & Visual Standards (शारीरिक एवं दृष्टि मानक)
भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित न्यूनतम शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा:
- न्यूनतम ऊंचाई (Height): 157 सेंटीमीटर (157 cms)।
- विजुअल स्टैंडर्ड (Vision):
- बिना चश्मे के (Uncorrected Vision): 6/12, 6/12
- चश्मे के साथ (Corrected Vision): 6/6, 6/6
- कलर परसेप्शन (Colour Perception): CP PASS होना अनिवार्य है।
- टैटू के नियम (Tattoo Rules): शरीर पर स्थायी टैटू केवल अग्रभाग के आंतरिक हिस्से (कलाई से कोहनी के बीच) और हथेली के पीछे वाले हिस्से पर ही मान्य हैं। शरीर के किसी अन्य हिस्से पर टैटू होने पर उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी। (सिख उम्मीदवारों को धार्मिक नियमों के अनुसार सिर के गियर को छोड़कर बिना हेड गियर के हल्के बैकग्राउंड वाली फोटो खिंचवानी होगी)।
यह भी पढ़ें: DSSSB दिल्ली में 1979 पदों पर बम्पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें पूरी जानकारी
Navy Agniveer Apprentice Salary & Seva Nidhi Package
Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए 4 वर्षों के सेवा काल के दौरान अग्निवीरों को आकर्षक कस्टमाइज्ड मंथली पैकेज दिया जाएगा, जिसका विवरण नीचे तालिका में है:
| वर्ष | कस्टमाइज्ड पैकेज (प्रति माह) | इन हैंड सैलरी (70%) | अग्निवीर कॉर्पस फंड में योगदान (30%) | भारत सरकार का समान योगदान |
| प्रथम वर्ष | ₹30,000 | ₹21,000 | ₹9,000 | ₹9,000 |
| द्वितीय वर्ष | ₹33,000 | ₹23,100 | ₹9,900 | ₹9,900 |
| तृतीय वर्ष | ₹36,500 | ₹25,550 | ₹10,950 | ₹10,950 |
| चतुर्थ वर्ष | ₹40,000 | ₹28,000 | ₹12,000 | ₹12,000 |
| कुल योग | – | – | ₹5.02 लाख | ₹5.02 लाख |
Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 अन्य महत्वपूर्ण लाभ:
- सेवा निधि पैकेज: 4 साल का कार्यकाल समाप्त होने पर उम्मीदवार को ₹10.04 लाख (ब्याज सहित) का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा, जो पूरी तरह से टैक्स फ्री होगा।
- परमानेंट होने का मौका: प्रत्येक विशिष्ट बैच के अधिकतम 25% अग्निवीरों को उनके प्रदर्शन और नौसेना की आवश्यकताओं के आधार पर नियमित कैडर (Regular Cadre) में नाविकों (Sailors/Artificers) के रूप में स्थायी नामांकन की पेशकश की जा सकती है।
- बीमा कवर: सेवा के दौरान ₹48 लाख का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर (Non-contributory Life Insurance Cover) प्रदान किया जाएगा।
- भत्ते और छुट्टियां: रिस्क, हार्डशिप, ड्रेस और ट्रैवल अलाउंस के साथ ही प्रति वर्ष 30 दिनों की छुट्टी और मेडिकल सलाह पर सिक लीव की सुविधा मिलेगी।
- पेंशन: ध्यान रहे कि इन 4 वर्षों की सेवा के लिए कोई ग्रेच्युटी या नौसेना पेंशन नियम लागू नहीं होंगे, और न ही इसके बाद भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) का दर्जा मिलेगा।
How to Apply Online for Indian Navy Apprentice Recruitment 2026?
Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Register” बटन पर क्लिक करें और खुद को AVR (Apprentice) के रूप में पंजीकृत करें। इसके लिए एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन होने के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स के साथ Login करें।
- अब AVR (Apprentice) -> INET 2/26 लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। कोई भी गलत जानकारी देने पर आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
- दस्तावेज अपलोड करें: अपनी 10वीं की मार्कशीट, डिप्लोमा सर्टिफिकेट, डोमिसाइल (मूल निवास) सर्टिफिकेट और एनसीसी/प्रायोजन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) को स्कैन करके अपलोड करें।
- फोटो अपलोड गाइडलाइन: अपनी एक हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (जो मई 2026 से पहले की न हो, साइज 10 KB से 50 KB) अपलोड करें। फोटो के निचले हिस्से पर फोटो खिंचवाने की तारीख (Date of Photograph) साफ लिखी होनी चाहिए। ध्यान दें कि फॉर्म भरते समय वेबकैम के जरिए एक लाइव फोटो भी कैप्चर की जाएगी।
- अपनी सुविधा के अनुसार INET परीक्षा केंद्र के लिए राज्य की प्राथमिकता (State Preference) चुनें।
- नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ₹550 + GST परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में, फॉर्म को अच्छी तरह रीचेक करके Submit कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें: यूपी में 708 फॉरेस्ट गार्ड और वन्यजीव रक्षक भर्ती, यहाँ से करें आवेदन
INS चिल्का में रिपोर्टिंग के समय आवश्यक दस्तावेज (Original Documents):
चयनित उम्मीदवारों को इंडक्शन के समय आईएनएस चिल्का पर अपने सभी मूल प्रमाण पत्र (10वीं, डिप्लोमा, निवास प्रमाण पत्र, एनसीसी आदि) के साथ उनकी स्व-सत्यापित (Self-attested) कॉपियां, कॉल लेटर/एडमिट कार्ड और अपने क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा सत्यापित पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म लेकर जाना अनिवार्य होगा।
Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
भारतीय नौसेना ने दोनों बैचों (01/2027 और 02/2027) के लिए संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर दें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 05 जून 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि: 29 जून 2026 (शाम 17:00 बजे तक)
- आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window): 06 जुलाई 2026
- स्टेज-1 INET ऑनलाइन परीक्षा की तिथि: अगस्त 2026 (संभावित)
- स्टेज-1 परीक्षा का रिजल्ट: अगस्त के अंत या सितंबर 2026 की शुरुआत में
- बैच 01/2027 के लिए स्टेज-2 परीक्षा: अक्टूबर 2026
- बैच 01/2027 का INS चिल्का में इंडक्शन (ट्रेनिंग शुरू): दिसंबर 2026
- बैच 02/2027 के लिए स्टेज-2 परीक्षा: मार्च 2027
- बैच 02/2027 का INS चिल्का में इंडक्शन (ट्रेनिंग शुरू): मई 2027
यह भी पढ़ें: SSC CGL 12,256+ पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन
Indian Navy Apprentice Vacancy 2026 Important Links
| लिंक का प्रकार | डायरेक्ट लिंक |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें (PDF) | यहाँ क्लिक करें |
| Navy Apprentice Online Apply Link | Link 1 | Link 2 |
| रोजगार समाचार विज्ञापन डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
FAQ: Navy Agniveer Apprentice Notification 2026
Q1. इंडियन नेवी अग्निवीर अपेंटिस भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार 05 जून 2026 से 29 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद 06 जुलाई 2026 को करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी।
Q2. क्या इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: नहीं, इस आधिकारिक Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार केवल अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवार ही इस पद के लिए आवेदन करने के योग्य हैं।
Q3. नेवी अपेंटिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?
उत्तर: Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए, साथ ही किसी AICTE मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा कोर्स पूरा होना चाहिए।
Q4. क्या 4 साल की सेवा के बाद स्थायी होने का कोई मौका मिलेगा?
उत्तर: हाँ, प्रत्येक बैच के अधिकतम 25% अग्निवीरों को उनके शानदार प्रदर्शन और भारतीय नौसेना की संगठनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर रेगुलर कैडर (स्थायी नाविक) के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
Q5. स्टेज-1 INET परीक्षा में क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?
उत्तर: जी हाँ, कंप्यूटर आधारित INET ऑनलाइन परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है। परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी।
Q6. क्या इस भर्ती में चयनित होने के बाद पेंशन की सुविधा मिलेगी?
उत्तर: नहीं, यह Indian Navy Agniveer Diploma Entry 2026 भर्ती अग्निपथ योजना के तहत हो रही है। 4 साल के कार्यकाल के बाद उम्मीदवारों को एकमुश्त ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा, लेकिन वे नौसेना पेंशन नियमों या ग्रेच्युटी के हकदार नहीं होंगे।
Q7. मेडिकल टेस्ट में फेल होने पर क्या दोबारा अपील की जा सकती है?
उत्तर: Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 के लिए यदि आप स्टेज-2 के मेडिकल टेस्ट में अनफिट पाए जाते हैं, तो आप नौसेना द्वारा आवंटित सैन्य अस्पताल (Military Hospital) में 05 दिनों के भीतर अपील कर सकते हैं। इसके बाद दूसरी अपील की अनुमति नहीं होगी।
Conclusion
Indian Navy Apprentice Recruitment 2026 उन डिप्लोमा पास युवाओं के लिए एक शानदार मंच है जो देश सेवा के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्र में अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। 4 साल का यह अनुभव न केवल आपके वर्तमान को संवारेगा, बल्कि मिलने वाला सेवा निधि पैकेज और अनुशासन आपके भविष्य की राह भी आसान कर देगा। यदि आप सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आखिरी तारीख (29 जून 2026) से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें।
एक छोटी सी अपील: यदि आपको SenaBharti.in पर दी गई यह जानकारी मददगार और सटीक लगी हो, तो इसे अपने उन सभी दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप्स (WhatsApp Groups) में जरूर शेयर करें जो डिफेंस और सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। आपके एक शेयर से किसी युवा को उसका सही करियर गाइडेंस मिल सकता है। भर्ती से जुड़ा कोई भी सवाल हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी My Naukri Support टीम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है!









