आर्मी भर्ती रैली 2022 joinindianarmy.nic.in – join Indian army | Army Bharti Rally

2
77
join Indian army Army Bharti Rally
join Indian army Army Bharti Rally आर्मी भर्ती रैली 2022 Army Rally Bharti 2022 आर्मी भर्ती रैली 2022
WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !
Telegram ग्रुप में अभी जुड़े !

join Indian army आर्मी भर्ती रैली 2022 – जैसे की आप सब जानते ही है की आजकल हर एक युवा Army ज्वाइन करना चाहता है। और इसके लिए काफी युवा मेहनत भी करते है लेकिन उनका सेलेक्शन नहीं हो पाता है जिससे की वे बाहर हो जाते है आज हम आपको इससे जुडी सारी जानकारी साझा करेंगे।

यदि आप भी Army में Bharti होना चाहते है तो आपके लिए हमारा ये आर्टिकल काफी मददगार होने वाला है। पहले के समय में युवाओं को जबरन आर्मी में लिया जाता है और उस समय सैनिकों को इतनी भी सुविधा प्राप्त नहीं होती थी। दोस्तों यहाँ आपके लिए आर्मी भर्ती रैली 2022 Army Rally Bharti 2022 के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गयी है।

इसलिए पहले के युवा आर्मी में जाने के इच्छुक नहीं होते थे, लेकिन आज के समय में अगर आप देखोगे तो सैनिको के लिए काफी सुविधाएँ हो गयी जैसे स्वास्थ्य सुविधा को लेकर, वेतन में वृद्धि आदि पहलुओं को काफी अच्छा कर दिया है। इसीलिए आज के युवा ज्यादातर आर्मी में जाने के लिए ज्यादा इच्छुक होते है।

आर्मी भर्ती रैली 2022 – join Indian army में भर्ती कैसे होते हैं ?

पहले 1 वर्ष में हर राज्य में दो से तीन बार Army की Bharti के लिए Rally निकाली जाती थी, लेकिन अब हर 1 वर्ष में सेना में भर्ती होने के लिए राज्यों में 1 या 2 ही बार आर्मी भर्ती रैली निकाली जाती है, जब भी रैली निकाली जाती है भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in और समाचार पत्रों में माध्यम से आपको 2-3 महीने पहले ही सूचित कर दिया जाता है।

इसलिए आपके पास भर्ती निकालने का एक ही मौका होगा, यदि आप यह मौका गवां देते है तो आपको अगले साल की रैली का इन्तजार करना होगा।यदि आप आर्मी में भर्ती होना चाहते हो तो आपको रैली के अपडेट के बारे में पूरी जानकारी होनी आवश्यक है। इस बीच आपके पास सेना में जाने के लिए तैयारी करने का आपको काफी अच्छा मौका मिल जायेगा। और आपके भर्ती होने के चांस बढ़ जायेंगे।

अपडेट– सभी राज्यों के लिए साल में 2 बार आर्मी भर्ती रैली निकलती है आप ज्वाइन इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। और नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। हमने आपको एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए लिंक दिया हुआ है। 2022 में होने वाली सभी भर्ती रैलियों का संक्षिप्त विवरण नीचे सूची में दर्शाया गया है।

Army Bharti Rally 2022 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें हम आपको आर्मी भर्ती रैली 2022 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। आप इन विशेष सूचनाओं को नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नामसेना भर्ती रैली 2022
साल2022
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
भर्तीसैनिक जी डी, ट्रेडमेन व लिपिक
योग्यता10th/ 12th पास
आयु सीमा (Soldier General Duty)17½ से 21 वर्ष
Soldier Clerk/ Store Keeper/ Technician17½ से 23 वर्ष
रैली की तारीखजुलाई – अगस्त 2022
रजिस्ट्रेशन लिंकयहाँ से रजिस्ट्रेशन करें
अप्लाई ऑनलाइनयहाँ से आवेदन करें
आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in

यदि आप सही रूप में मेहनत करते हो तो तभी आपका सेलेक्शन किया जायेगा। कुछ युवा शारीरिक रूप से मेहनत तो करते है लेकिन उन्हें पता नहीं होता की उन्हें कितनी दौड़ मारनी है आज हम अपने लेख में आपको आर्मी की तैयारी से जुडी सारी जानकारी देंगे। तो दोस्तों ज्वाइन इंडियन आर्मी के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

गढ़वाल राइफल्स के लिए पात्रता

  • युद्ध विधवाओं के बच्चे, सेवारत/गौरव सेनानी के पुत्र, शहीदों के पुत्र तथ दत्तक पुत्र गढ़वाल राइफल्स भर्ती के लिए आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • सेवारत/गौरव सेनानी तथा युद्ध के दौरान शहीदों के भाई गढ़वाल राइफल्स भर्ती के आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • गढ़वाल राइफल्स सैनिक जी.डी. और ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 10 पास हिना चाहिए।
  • गढ़वाल राइफल्स लिपिक भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट 18 अक्टूबर 2018 से पूर्व का नहीं होना चाहिए।

बीम टेस्ट इंडियन आर्मी

  • पुल अप्स – उम्मीदवारों को न्यूनतम 6 पुल अप्स लगाने होंगे और अधिकतम 10 पुल अप्स लगा सकते है।
पुल अप्स की संख्यादिए जाने वाले अंक
616
721
827
933
1040
  • डिच कूद – उम्मीदवारों को 9 फ़ीट की ऊँची कूद लगानी होगी।
  • बैलेंसिंग – उम्मीदवार को इस चरण में एक रस्सी पर बैलेंस बनाकर चलना होगा।

इंडियन आर्मी में भर्ती होने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए ?

यदि आप भर्ती के लिए तैयारी कर रहे है तो आपको पहले से ही अपने दस्तावेज सुनिश्चित करके रखने होंगे। जो दस्तावेज आपके पास नहीं है उन्हें आप बनवा ले क्योंकि कई बार किसी के पास दस्तावेज न होने के कारण उन्हें बाहर कर दिया जाता है। यदि आप नहीं चाहते की आप बाहर हो तो एक दो महीने पहले से ही अपने दस्तावेज को तैयार कर ले। जिन दस्तावेजों की आपको जरूरत होगी हमने उन दस्तावेजों की सूची आपको नीचे दे रखी है।

  • कक्षा 10 का प्रमाण पत्र जिसमे आप उत्तीर्ण होने चाहिए और आपकी जन्मतिथि भी उस पर निर्धारित होनी चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा जारी किया गया।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र तहसील अथवा जिलाधिकारी कार्यालय से जारी।
  • गांव के सरपंच द्वारा हस्ताक्षर फोटो के साथ चरित्र प्रमाण पत्र। जो 6 महीने से अधिक पहले का न हो।
  • कक्षा 10 और कक्षा 12 के मार्कशीट (जिस पद के लिए आवेदन किया है )
  • उम्मीदवार के 25-30 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्कूल प्रिंसिपल, कॉलेज, हेडमास्टर द्वारा दिया गया चरित्र प्रमाण पत्र।
  • जब आपने आवेदन किया होगा तो उसके बाद आपको एडमिट कार्ड निकालना होगा जो आप आसानी से ऑनलाइन निकाल सकते है। आपको उसी एडमिट कार्ड को अपने साथ ले जाना होगा।
  • एनसीसी प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट खिलाडी प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारियो के द्वारा हस्तक्षारित किये गये।
  • आपके पास जो भी दस्तावेज है उन सबकी फोटो कॉपी और साथ ही जो ओरिजनल दस्तावेज है वे अधिकारियो के द्वारा सत्यापित होने चाहिए। उन्हें भी अपने साथ ले जाएँ।

आर्मी भर्ती रैली 2022 की प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आपको भर्ती में जाने के लिए दो तीन महीने पहले आवेदन करना होगा और साथ ही कुछ समय बाद आपका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा।
  • आप जितनी जल्दी रेसिंग फिल्ड में पहुंचेंगे आपको सबसे आगे की लाइन में खड़ा कर दिया जायेगा जिससे की आपके रेसिंग में निकलने के चांसेज अधिक होंगे।
  • जब आप लाइन में खड़े रहेंगे तो आपका एडमिट कार्ड और आपकी हाइट भी चेक की जाएगी।
  • उसके बाद आपको रेसिंग के लिए अलग समूह में वर्गीकृत किया जायेगा। यदि आप रेसिंग में क़्वालीफाय कर लेते है तो इसके बाद आपकी छाती को नापा जायेगा। और आपका फिजिकली यानि शारीरिक परीक्षण किया जायेगा जिसमे आपको पुश अप और बैलेंस के लिए परीक्षण देना होगा। यदि आपका इन सब में चयन हो जाता है तो आपको मेडिकल के लिए बुलाया जायेगा।
  • मेडिकल में निकलने के बाद आपकी लिखित परीक्षा करवाई जाएगी।
  • अंत में आपके शारीरिक से लेकर लिखित परीक्षा के अंको की गणना की जाएगी। और इन अंको के आधार पर तय किया जायेगा की आपकी कट ऑफ कितनी जाने वाली है।
  • Tags: join Indian army Army Bharti Rally आर्मी भर्ती रैली 2022 Army Rally Bharti 2022 आर्मी भर्ती रैली 2022

नवीनतम अपडेट के लिए जुड़ें:-

»जॉइन टेलीग्राम»Facebook ग्रुप
»Twitter ग्रुप»Linkedin ग्रुप
»Top Sena Bharti»Tumblr ग्रुप

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here