BDL Recruitment 2026: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में सीधी भर्ती

0
18
Bharat Dynamics Limited BDL Recruitment
Bharat Dynamics Limited BDL Recruitment
WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !!!
Telegram Group में अभी जुड़े !!!

BDL Recruitment 2026: रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited – BDL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर (Project Engineer) के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 20 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Bharat Dynamics Limited BDL Recruitment 2026

सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू (Walk-in Interview) के माध्यम से चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोजित होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर सीधी भर्ती, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू की पूरी डिटेल आइए इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और इंटरव्यू का पता विस्तार से जानते हैं।

BDL Recruitment 2026: मुख्य विवरण (Overview)

भर्ती संगठनभारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL)
पदों की संख्या20 पद
पदों का नामप्रोजेक्ट इंजीनियर (Project Engineer)
शैक्षणिक योग्यताडिग्री
नौकरी का प्रकारकेंद्रीय सरकार
नौकरी करने का स्थानसंपूर्ण भारत
अनुभव का प्रकारफ्रेशर
रोज़गार का प्रकारअस्थायी
राष्ट्रीयताभारतीय
चयन प्रक्रियासीधा वॉक-इन-इंटरव्यू
शुल्क भुगतान माध्यमनहीं
आधिकारिक साइटbdl-india.in

नोट: कृपया अधिक सटीक जानकारी के लिए इस भारत डायनेमिक्स लिमिटेड नौकरी के लिए प्रकाशित आधिकारिक Bharat Dynamics Recruitment 2026 अधिसूचना अवश्य देखें।

यह भी पढ़ें: Top Railway Job For Female 12th Pass 2026: रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती

पद और शैक्षणिक योग्यता (BDL Recruitment 2026 Eligibility Criteria)

BDL भर्ती 2026 के तहत प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों को अलग-अलग इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बांटा गया है। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों (First Class) के साथ डिग्री होनी अनिवार्य है।

1. प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)

  • योग्यता: Electronics या इसके समकक्ष विषय में 4 साल की B.E. / B.Tech / B.Sc Engg या इंटीग्रेटेड M.E. / M.Tech डिग्री (न्यूनतम 60% अंक)।

2. प्रोजेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकल)

  • योग्यता: Mechanical या इसके समकक्ष विषय में 4 साल की B.E. / B.Tech / B.Sc Engg या इंटीग्रेटेड M.E. / M.Tech डिग्री (न्यूनतम 60% अंक)।

3. प्रोजेक्ट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस)

  • योग्यता: Computer Science Engineering में 4 साल की B.E. / B.Tech / B.Sc Engg या इंटीग्रेटेड M.E. / M.Tech डिग्री (न्यूनतम 60% अंक)।

यह भी पढ़ें: यूपी कस्तूरबा गांधी भर्ती जिलेवार नोटिफिकेशन व फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करें

BDL Recruitment 2026 आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल पीडीएफ नोटिफिकेशन जरूर देखें।)

आकर्षक सैलरी पैकेज (BDL Project Engineer Salary)

चयनित उम्मीदवारों को अनुबंध (Contract) के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। हर साल आपकी परफॉर्मेंस और कार्यकाल विस्तार के साथ सैलरी में बढ़ोतरी होगी:

  • प्रथम वर्ष: ₹30,000 प्रति माह
  • द्वितीय वर्ष (विस्तार होने पर): ₹33,000 प्रति माह
  • तृतीय वर्ष (विस्तार होने पर): ₹36,000 प्रति माह
  • चतुर्थ वर्ष (विस्तार होने पर): ₹39,000 प्रति माह

चयन प्रक्रिया (BDL Recruitment 2026 Selection Process)

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) की इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से इंटरव्यू (Interview) में उनके प्रदर्शन और दस्तावेजों के सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Basic Shiksha Vacancy 2026: 21000+ शिक्षक व अनुदेशक भर्ती

इंटरव्यू की तिथि और पता (Walk-in Interview Venue & Date)

योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स, उनकी फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नीचे दिए गए पते पर समय से पहुंचना होगा:

  • इंटरव्यू की तारीख: 06 और 07 जून 2026
  • इंटरव्यू का पता:आईसीएमआर-नॅशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ ट्रान्सलेशनल व्हायरोलॉजी अँड एड्स रिसर्चचे सभागृह (ICMR-NIVATAR Auditorium),प्लॉट नं. ७३, जी-ब्लॉक, भोसरी, पुणे – ४११०२६ (महाराष्ट्र)

महत्वपूर्ण लिंक्स (BDL Recruitment 2026 Important Links)

लिंक का प्रकारडायरेक्ट लिंक (Direct Link)
आधिकारिक नोटिफिकेशन व बायो-डेटा फॉर्म PDFयहाँ क्लिक करें (Click Here)
आधिकारिक वेबसाइट लिंकbdl-india.in

SenaBharti.in सलाह: इंटरव्यू के लिए रवाना होने से पहले विभाग द्वारा जारी मूल विज्ञापन (Official BDL Recruitment 2026 PDF Advertisement) को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें, ताकि आवश्यक दस्तावेजों को लेकर कोई चूक न हो। रक्षा विभाग और सेना भर्तियों से जुड़े ऐसे ही लेटेस्ट और 100% सटीक जॉब अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए रोज़ाना SenaBharti.in पर विजिट करें और इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें