How to wake up and study | सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई कैसे करे?

0
104
How to wake up and study सुबह जल्दी कैसे उठे ? early wake up tips in hindi
How to wake up and study सुबह जल्दी कैसे उठे ? early wake up tips in hindi
WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !
Telegram ग्रुप में अभी जुड़े !

How to wake up and study : दुनिया में अधिकतर सभी लोग चाहते हैं कि, वह सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले अपने सारे कामो को समय पर खत्म कर लें और कुछ समय फ्री रह सके, लेकिन बहुत से लोग समय पर नहीं उठ पाते हैं जिसकी वजह से वो समय पर अपने कार्य नहीं कर पाते हैं क्योंकि, कुछ लोगों को सुबह जल्दी उठकर स्कूल, कॉलेज जाना होता है और वहीं कुछ लोगों को समय पर ऑफिस, दफ्तर पहुंचना होता है| इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सुबह उठकर पढ़ाई भी करनी होती है|

Table of Contents

How to wake up and study

इस तरह की नौकरी करने वाले और पढ़ाई करने वाले कुछ लोग तो समय पर सुबह जल्दी उठ जाते हैं, लेकिन कुछ लोग आलस्य की वजह से सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं | देर से उठने के कारण उनके कई कार्य पूरे नहीं हो पाते है, जिससे उनका बहुत नुकसान भी हो जाता है | इसलिए यदि आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको सुबह जल्दी कैसे उठे और पढ़ाई कैसे करें, आलसी लोगों के लिए अचूक उपाय की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है |

हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

सुबह जल्दी कैसे उठे ? subah jaldi kaise uthe

आपने अक्सर देखा होगा कि, पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करना एक बड़ी समस्या होती है, क्योंकि उन्हें सुबह जल्दी उठने में बहुत अधिक आलस्य आता है, जिससे वो सुबह उठकर अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाते है | सुबह उठना एक बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य है और इसीलिए हर किसी को चाहे वो विद्यार्थी हो या कोई सामान्य व्यक्ति, सुबह उठने के अलग ही लाभ है | यदि आप जानना चाहते है कि आप सुबह जल्दी कैसे उठ सकते है तो सभी बिन्दुओ को ध्यान से पढ़े व जीवन में सफल होने के लिए अपने जीवन में उतारे |

सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई कैसे करे ? early wake up tips in hindi

रात को समय सोयें  

जो अभ्यर्थी देर रात तक टेलीविजन या फिर किसी कारण वश देर रात तक जगते हैं और रात में समय पर सोते नहीं हैं तो ऐसे अभ्यर्थियों की सुबह जल्दी आँख नहीं खुलती है | यदि अभ्यर्थी रात में समय से सोते हैं, तो वो सुबह अपने आप जल्दी उठ जाते हैं और अपनी पढ़ाई अच्छे से पूरी कर लेते हैं |

इसे भी पढ़ें: मैथ्स (Maths) में इंटेलिजेंट कैसे बने ? Maths Me Topper Kaise Bane?

वहीं यदि आप देर रात से सोते हैं और सुबह भी जल्दी उठ जाते है, तो ऐसे अभ्यर्थी अच्छे से अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं क्योंकि, नींद पूरी नहीं होने की वजह से उन्हें थकान सी महसूस होती है और यदि लगातार वो अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं तो कुछ समय पश्चात् ऐसे लोग बीमार भी पड़ जाते हैं, जिससे उनका बहुत समय नष्ट हो जाता है | इसलिए नौकरी और पढ़ाई करने वाले लोगों को रात को समय से सोना आवश्यक होता है, जिससे वो सुबह उठकर अपने हर कार्य समय से पूरा कर सके |

अलार्म लगाकर घड़ी को अपने से दूर रखें

अधिकतर अभ्यर्थी सुबह समय पर उठने के लिए अपनी घड़ी और मोबाइल में अलार्म सेट करके रखते हैं ताकि, वो सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई और अन्य कार्य कर सके लेकिन वो अभ्यर्थी अपनी घड़ी और मोबाइल को अपने पास रखकर ही सो जाते हैं, जिसके कारण उन्हें सुबह उठने में भी लेट हो जाता है क्योंकि घड़ी और मोबाइल पास होने की वजह से वो अपने अलार्म को बंद कर देते हैं और कुछ समय और बिस्तर में लेटे रहते हैं, जिससे उनका अधिक समय ऐसे ही निकल जाता है | इसलिए पढ़ने और कार्य करने के लिए बाहर जाने वाले व्यक्तियों को घड़ी और मोबाइल में अलार्म सेट करके उसे अपने से दूर रखना चाहिए |

हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

सुबह उठने का एक निश्चित समय रखें 

यदि आपको सुबह जल्दी उठना है, तो आप हमेशा अपने उसी समय पर उठे जैसे आप रोज उठते चले आ रहें हैं क्योंकि, जिस दिन लोगों को काम करना होता है तो वो उस दिन देर उठते हैं, जिससे उनका टाइम टेबल बिगड़ जाता है और उन्हें दूसरे दिन समय पर उठने के लिए थोड़ी दिक्क्त होती है | इसलिए यदि आप सुबह 4 बजे उठते हैं, तो आप अपना उठने का वही निश्चित समय बनाकर रखे क्योंकि, ऐसा करने से आपको उठने कभी भी आलस्य नहीं आएगा और आप अपने काम के अनुसार समय पर उठ सकेंगे |

रात को सोने से पहले पानी ग्लास अपने पास रख लें 

यदि आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं, तो आप रात में सोने से पहले अपने पास एक पानी का ग्लास रख लें ताकि, यदि सुबह उठने के बाद भी आपको नींद आ रही है, तो आप सबसे पहले पाने से अपना मुँह धूल लें क्योंकि, ऐसा करने से आपकी नींद दूर हो जाएगी और आप अच्छी तरह से जग जाएंगे |

रात को अधिक भोजन न करें 

अक्सर आपने देखा होगा कि, लोग रात के समय अधिक भोजन करके सोते हैं, जिसके कारण उन्हें पेट से सम्बंधित समस्या हो जाती है और वो सुबह जल्दी भी नहीं उठ पाते है | सुबह जल्दी नहीं उठने की वजह से उनका बहुत अधिक नुकसान भी हो जाता है और उनका स्वास्थ्य भी सही नहीं रहता है| इसलिए यदि आप रात में पर्याप्त मात्रा में भोजन करते हैं, तो सुबह आपका स्वास्थ्य बिलकुल सही रहेगा और आप सुबह जल्दी उठकर अपने सारे कार्यों को अच्छे से कर सकेंगे|

आलसी लोगों के लिए अचूक उपाय

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो सुबह जल्दी उठना ही नहीं चाहते है और उन्हें दूसरा भी कोई समय से नहीं उठा पाता हैं इसलिए ऐसे लोगों के लिए भी कुछ अचूक उपाय हैं, जो इस प्रकार से हैं –

  1. आलसी लोगों को सुबह उठने के लिए फोन में अलार्म जरुर सेट करे, प्रतिदिन अलार्म बजने की वजह से उठने की आदत पड़ जाएगी|
  2. उनके पास सुबह भजन या अन्य गाने बजाए, डेली सोंग चलने से आपके अन्दर आलस्य छुट जायेगा, आप जल्दी जग पाएंगे |
  3. किसी काम की जिम्मेदारी लेना, सुबह करने वाला कोई भी कार्य की जिम्मेदारी लेना जिसे जल्दी करना हो, जैसे फूल तोड़कर लाना, किसी को टहलाने जाना ऐसे सुबह का आलस्य दूर किया जा सकता है |

हमारे Telegram चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें : Click Here

  1. उन्हें कई बार जगाने की कोशिश करें, और जगकर बिस्टर पर लेटने के बजाय बैठना, जिससे थोड़ी देर में नींद दूर हो जाएगी और आप उठ जायेंगे, ऐसा प्रतिदिन करने से डेली रूटीन में हो जायेगा |

इसे भी पढ़ें: Police kaise bane? पाेलिस कैसे बने ? How to become a police?

सुबह 4 बजे उठने के क्या लाभ है ?

यदि आप सतत प्रयास द्वारा सुबह जल्दी उठने का अनुशासन बना लेते है तो आपको जीवन में अपना कार्य करने के लिए कभी भी वक्त के बारे में सूचना नहीं पड़ेगा | जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है उसके पास पूरे दिन में अपना कार्य करने के लिए औरों से अधिक समय रहता है | सुबह 4 बजे उठकर आप योगा, ध्यान, एक्सरसाइज कर पायेगे जिससे आप फिट भी रहेगे |

सुबह जल्दी उठने से आपका शरीर पूरे दिन के लिए उर्जावान रहता है जो लेट से उठने वाले व्यक्ति में नहीं होती | 4 बजे आप अपना कोई भी कार्य बिना विघ्न के कर सकते है क्योंकि आपको परेशान करने वाला कोई नहीं होता, न आपका कोई परिवार का सदस्य न कोई हित मित्र | इसके साथ ही सुबह जल्दी उठने के बहुत से लाभ है जो पूरे लेख में सम्मलित नहीं किये जा सकते है और जिन्हें केवल अनुभव द्वारा ही जाना जा सकता है |

सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई कैसे करें? subah jaldi kaise uthe

early wake up tips in hindi : सुबह उठकर पढ़ाई करने से पहले, आपको सुबह सुबह जागना पढ़ेगा, सुबह में जागने के लिये आप अपना माइंडसेट कर लीजये कि आपको सुबह में कितना बजे उठना है, अगर आप डिटेल्स में जानना चाहते कि सुबह जल्दी कैसे उठे ? तो मैं इस प्रशन का उत्तर दे चुका हूँ आप मेरे जवाब पढ़ सकते है।

अब आप सुबह जाग गए तो पढ़ाई कैसे करे? तो आप सुबह के बाद व्ययाम करले, ताकि नींद पूरी तरह से चला जाये और आप फ्रेश माइंड के साथ पढ़ने के लिए बैठ जाये। सुबह में कौनसा विषय पढ़ना अच्छा रहेगा ये भी एक सवाल, तो मैं आपको बता दु कि सुबह में वो विषय पढ़े जो आपको कठिन लगता हैं, ऐसे तो कोई भी विषय कठिन नही होता है, बस उस विषय को समझने की तरीका पता होना चाहिए, और सुबह सुबह दिमाग बिलकुल शान्त होता है,

early wake up tips in hindi सुबह जल्दी कैसे उठे ? How To Wake Up Early
early wake up tips in hindi सुबह जल्दी कैसे उठे ? How To Wake Up Early

तो उस समय आप नये नये तरीके से उस विषय को पढ़े, जैसे कि भौतिक (फिजिक्स) का न्यूमेरिकल्स को आप सुबह में बनाये, मैथ्स पढ़े और आपको जो विषय समझने में दिक्कत होती है। तो आप उसे सुबह में पढ़े, क्योंकि मैंने इस तरीके के प्रयोग किया हूँ, तभी मैं जवाब दिया हूँ।

आप भी कोशिस करे सुबह उठकर पढ़े । जब भी आप पढने बैठे तो याद रखे जो भी आपने पढ़ा है उसके नोट्स बना ले नोट्स बनाने से आपको जल्दी समझ में आ जायेगा और यही स्टडी नोट्स आपको एग्जाम (Exam) में बहोत मदद करता है और अगर आप बाद में कुछ भूल जाते है तो आप नोट्स से देख के आसानी से समझ सकते है और ये आपको पढाई में मन लगाके पढने मई बहोत मदद करता है l

इसे भी पढ़ें: आर्मी ऑफिसर (Army Officer) कैसे बनें ? Army officer kaise bane now

यहाँ पर हमने आपको सुबह जल्दी उठने और पढ़ाई करने के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आपको इससे  सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो SenaBharti.in पर विजिट करे |

धन्यवाद।

Tags: How to wake up and study सुबह जल्दी कैसे उठे ? early wake up tips in hindi How To Wake Up Early सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई कैसे करे सुबह जल्दी कैसे उठे और पढ़ाई कैसे करें subah jaldi kaise uthe aur study kaise padhe How to wake up and study सुबह जल्दी कैसे उठे ? early wake up tips in hindi How To Wake Up Early How to wake up and study सुबह जल्दी कैसे उठे ? early wake up tips in hindi

FAQs – Subah Uthakar Padhai Kaise Karen Subah Jaldi Kaise Uthe

Q. सुबह जल्दी कैसे उठे 4 00 बजे?

Ans. 1.रात में मोबाइल टैब का प्रयोग न करे
2.रात में हल्का भोजन ग्रहण करे
3.अलार्म को बिस्तर से दूर रखें
4.कल सुबह उठकर क्या करना है आज ही निर्धारित करे
5.सुबह जल्दी उठने से लाभ
6. सुबह 4 बजे कैसे उठे

Q. सुबह उठकर विद्यार्थी को क्या करना चाहिए?

Ans. 1. फ्रेश(पेट साफ) होने जाना चाहिए। 2. मुंह साफ (धोना) करना चाहिए। 3. व्यायाम करना चाहिए या सुबह घूमने जाना चाहिए। 4. फिर जो काम है वह करना चाहिए जैसे नहाना,घर का काम आदि।

Q. 4 00 बजे उठने से क्या होता है?

Ans. हमें रोज सुबह 4:00 बजे उठना चाहिए क्योंकि ऑक्सीजन की मात्रा 4:00 बजे से 6:00 बजे तक प्रचुर मात्रा में मिलती है जिसके कारण हमारा स्मरण शक्ति तेज होते हैं और हम स्वस्थ रहते हैं। सुबह ४ बजे उठने से ऑक्सीजन प्रचुर मात्रा में मिलती है।

Q. घर की बहू को कितने बजे उठना चाहिए?

Ans. इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में जागना हो सकता है उनके लिए मुमकिन न हो। डॉ. भवसार कहती हैं कि ऐसे में सुबह 6:30 बजे से 7 बजे के बीच जागने की कोशिश करनी चाहिए

Q. कैसे एक अलार्म के बिना सुबह जल्दी को जगाने के लिए?

Ans. अपने सोने का समय निर्धारित करें
अपने शरीर को जल्दी सो जाने के लिए प्रशिक्षित करने से आपको हर सुबह जल्दी उठने में मदद मिल सकती है। इसलिए अधिकांश वयस्कों को रोज रात में 7-9 घंटे के बीच सोने का लक्ष्य रखना चाहिए। अगर आप इससे कम समय के लिए सोते हैं, तो इससे आपको सुबह जल्दी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Q. सुबह कितने बजे से पढ़ना चाहिए?

Ans. आपको नाइट में 10 बजे तक जागना चाहिए ताकि सुबह 4 बजे जग कर पढ़ाई कर सकें। यदि आप देर रात तक जगे तो आपको सुबह जागने में बहुत दिक्कत होगी। और उठ भी गए तो आपका दिमाग पढ़ाई के लिए तैयार नही होगा और आप ऐसे में पढ नहीं सकतें है। आप सुबह तीन से चार घंटे ही पढ़ लिए तो वह दिन में की गई पढ़ाई से दुगना परिणाम देती है।

Q. ३ बजे उठने से क्या होता है?

Ans. सुबह 3 बजे से 4:30 के बीच नींद खुलना
सुबह 3 बजे से 4:30 के बीच का समय देवी देवताओं का समय माना गया है. इसे ही ब्रह्म मुहूर्त भी कहा जाता है. मानयता है कि अगर आपकी रोजाना अपनेआप इसी समय पर नींद खुलती है, तो इसका अर्थ है कि दिव्यशक्ति चाहती है कि आप इस समय उठें.

Q. रात को बार बार नींद क्यों खुलती है?

Ans. रात में नींद खुलने के पीछे तनाव या किसी चिंता को कारण मानकर हमेशा नजर अंदाज न करें. इसके पीछे एक रहस्‍यमयी कारण भी जिम्‍मेदार होता है. नींद न आना या रात में बारबार नींद खुलने के पीछे तनाव समेत कई तरह के मानसिक-शारीरिक कारण जिम्‍मेदार होते हैं.

Q. रात को नींद ना आना कौन सी बीमारी है?

Ans. अनिद्रा या उन्निद्र रोग (इनसॉम्निया) में रोगी को पर्याप्त और अटूट नींद नहीं आती, जिससे रोगी को आवश्यकतानुसार विश्राम नहीं मिल पाता और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बहुधा थोड़ी सी अनिद्रा से रोगी के मन में चिंता उत्पन्न हो जाती है, जिससे रोग और भी बढ़ जाता है।

Q. कौन सी विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

Ans. विटामिन डी की कमी से होती है अनिद्रा की समस्या
रात को देर रात कर बिस्तर पर पड़े रहने के बाद भी अगर जल्दी नींद नहीं आती, तो इसका कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। दरअसल, विटामिन डी की कमी से शारीरिक और मानसिक थकावट होती है।

नवीनतम अपडेट के लिए जुड़ें:-

»जॉइन टेलीग्राम»Facebook ग्रुप
»Twitter ग्रुप»Linkedin ग्रुप
»Top Sena Bharti»Tumblr ग्रुप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here