UPSC CDS II Recruitment 2026: CDS 2 अधिसूचना 2026 जारी

0
291
UPSC CDS II Recruitment UPSC CDS II Online Form
UPSC CDS II Recruitment UPSC CDS II Online Form
WhatsApp चैनल में अभी जुड़े !!!
Telegram Group में अभी जुड़े !!!

UPSC CDS II Recruitment 2026 UPSC CDS 2 Notification 2026 UPSC CDS II Examination 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II) 2026 [Combined Defence Services Examination (II) 2026] के कुल 451 पदों के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आमंत्रित कर दिया गया है।

Table of Contents

UPSC CDS II Recruitment 2026

दोस्तों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में नौकरी की तलाश में जुटे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यूपीएससी में नौकरी का सुनहरा मौका, यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा II द्वितीय परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी देश के योग्य महिला और पुरुष दोनों इस यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) का फायदा उठाकर कर अपने जीवन में सफ़ल हो सकते हैं, आवेदन की पूरी जानकारी और भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी नीचे आर्टिकल मे हमने दी है पूरे आर्टिकल को पड़ने के बाद ही आवेदन करें।

यूपीएससी सीडीएस II भर्ती 2026 रिक्ति और पात्रता :

विभाग का नाम:-संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)
पदों की संख्या:-451 पद
पदों का नाम:-सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II) 2026
शैक्षिक योग्यता:-इंजीनियरिंग में कोई भी डिग्री या उपाधि
आयु:-19-25 वर्ष
अनुभव का प्रकार:-फ्रेशर
नौकरी का प्रकार:-स्थायी
नौकरी करने का स्थान:-मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तरांचल, पश्चिम बंगाल, केंद्र शासित प्रदेश
सैलरी:-मानदंडों के अनुसार
राष्ट्रीयता:-उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए
आवेदन करने का तरीका:ऑनलाइन आवेदन

कोर्स और अकादमी अनुसार पद विवरण

क्र.सं.कोर्स का नामसैन्य अकादमी (Academy)कोर्स शुरू होने की तिथिपदों की संख्या
1163वें (DE) कोर्सभारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादूनजुलाई 2027100 पद
2एग्जीक्यूटिव ब्रांच (जनरल सर्विस / हाइड्रो)भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमालाजुलाई 202726 पद
3222 एफ(पी) कोर्स (प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग)वायु सेना अकादमी (AFA), हैदराबादजुलाई 202732 पद
4126वें SSC (पुरुष) (NT) (UPSC) कोर्सअधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नईअक्टूबर 2027275 पद
5126वें SSC महिला (NT) (UPSC) कोर्सअधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नईअक्टूबर 202718 पद
कुल पदों की संख्या (Total Vacancies)451 पद

UPSC CDS II Examination 2026 रिक्तियां और पात्रता

मानदंड श्रेणीआवश्यक विवरण और नियम
राष्ट्रीयता (Nationality)उम्मीदवार भारत का नागरिक हो, या नेपाल का नागरिक हो, या भारतीय मूल का व्यक्ति हो जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों या वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो (भारत सरकार द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र आवश्यक, नेपाल के गोरखाओं के लिए आवश्यक नहीं)।
शैक्षणिक योग्यता: IMA और OTAकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री (Degree) या इसके समकक्ष योग्यता।
शैक्षणिक योग्यता: इंडियन नेवल अकादमीकिसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E./B.Tech) अथवा स्नातक स्तर पर कोर/इलेक्टिव विषय के रूप में भौतिकी (Physics) के साथ B.Sc. डिग्री (10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित होना अनिवार्य है)।
शैक्षणिक योग्यता: एयरफोर्स अकादमीकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित विषय के साथ) अथवा इंजीनियरिंग में स्नातक (Bachelor of Engineering)
अंतिम वर्ष के छात्र (Final Year)जो छात्र अपने डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए अनंतिम (Provisional) रूप से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के बाद निर्धारित तिथि (IMA/INA के लिए 01-07-2027, AFA के लिए 13-05-2027 और OTA के लिए 01-10-2027) तक अपना पासिंग सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

* अभ्यर्थियों को आधिकारिक UPSC CDS 2 Notification 2026 की सूचना देखने की सलाह दी जाती है।

Also Read: चंद्रपूर ऑर्डनन्स फॅक्टरी में भर्ती

यूपीएससी सीडीएस II भर्ती 2026 आयु सीमा :

इस UPSC CDS II Examination 2026 के लिए कैंडिडेट के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष से अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। दोस्तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आश्रित संग्राम सेनानी को भी आयु सीमा में 3 से 5 वर्ष की छूट दी गई हैं, कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित आधिकारिक ऑफीशियल UPSC CDS 2 Notification 2026 नोटिफिकेशन को ज़रूर देखिये।

कोर्स / अकादमी नामनिर्धारित आयु सीमालिंग एवं वैवाहिक स्थितिजन्मतिथि का दायरा (Birth Window)
IMA19 से 24 वर्षकेवल अविवाहित पुरुष02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2008 के बीच (दोनों तिथियां शामिल)
INA19 से 24 वर्षकेवल अविवाहित पुरुष02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2008 के बीच (दोनों तिथियां शामिल)
AFA20 से 24 वर्ष (01-07-2027 तक)पुरुष उम्मीदवार; 25 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवार के लिए अविवाहित होना अनिवार्य है। कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) धारकों को अधिकतम आयु में 26 वर्ष तक की छूट है।02 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2007 के बीच (CPL धारकों के लिए जन्म 01 जुलाई 2001 से पहले का न हो)
OTA (SSC पुरुष)19 से 25 वर्षकेवल अविवाहित पुरुष02 जुलाई 2002 से 01 जुलाई 2008 के बीच (दोनों तिथियां शामिल)
OTA (SSC महिला)19 से 25 वर्षअविवाहित महिलाएं, संतानहीन विधवाएं (जिन्होंने पुनर्विवाह न किया हो) और कानूनी रूप से तलाकशुदा महिलाएं (संतानहीन और पुनर्विवाह न किया हो)।02 जुलाई 2002 से 01 जुलाई 2008 के बीच (दोनों तिथियां शामिल)

Also Read: छत्तीसगढ़ में एक्साइज कांस्टेबल के 200 पदों पर निकली भर्ती

यूपीएससी सीडीएस II भर्ती 2026 सैलरी :

इस UPSC CDS 2 Notification 2026 में सभी चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी रु. 56,100 – 72,900/- प्रति माह रहेगा। दोस्तों, यूपीएससी सीडीएस की सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित ऑफिशियल UPSC Combined Defence Services CDS II Online Form 2026 Notification जरूर चेक करें।

सेवा स्तरविवरण और देय राशि
ट्रेनिंग के दौरान स्टिपेंड₹56,100/- प्रति माह (सभी अकादमियों के कैडेट्स के लिए समान रूप से लागू)
शुरुआती रैंक और पे-मेट्रिक्सकमिशंड ऑफिसर बनने के बाद शुरुआती रैंक ‘लेफ्टिनेंट’ या समकक्ष होगी, जिसका वेतन पे-लेवल 10 के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
अतिरिक्त भत्ते (Allowances)मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), हाई एल्टीट्यूड एलाउंस और सैन्य सेवा वेतन (MSP) नियमों के अनुसार देय होगा।

यूपीएससी सीडीएस भारती 2026 का तरीका :

यूपीएससी सीडीएस II भर्ती प्रतियोगी परीक्षा में दो मुख्य घटक शामिल होंगे। सबसे पहले, लिखित परीक्षा होगी, जैसा कि तालिका में विस्तृत रूप से बताया गया है। दूसरे, लिखित परीक्षा में अपने प्रदर्शन के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को निर्दिष्ट सेवा चयन केंद्रों में से किसी एक पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। इस साक्षात्कार में उम्मीदवारों की बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व का आकलन किया जाएगा।

लिखित परीक्षा विभिन्न अकादमियों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें विशिष्ट विषयों को शामिल किया जाएगा, प्रत्येक विषय के लिए एक निश्चित अवधि और अधिकतम अंक होंगे, जैसा कि नीचे दिया गया है:

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए कुल अधिकतम अंक प्रत्येक संबंधित पाठ्यक्रम के लिए समान होंगे। विशेष रूप से, भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए दोनों घटकों के लिए संयुक्त अधिकतम अंक 300-300 होंगे। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए कुल मिलाकर 200 अंक होंगे।

IMA, INA & AFA अकादमी के लिए परीक्षा पैटर्न (भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए)

विषय का नामविषय कोडपरीक्षा की अवधिअधिकतम अंकप्रश्नों का प्रकार
अंग्रेजी (English)112 घंटे100 अंकवस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)122 घंटे100 अंकवस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)
प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics)132 घंटे100 अंकवस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)
कुल योग (Written Total)6 घंटे300 अंक

अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA Chennai) के लिए परीक्षा पैटर्न

विषय का नामविषय कोडपरीक्षा की अवधिअधिकतम अंकप्रश्नों का प्रकार
अंग्रेजी (English)112 घंटे100 अंकवस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)122 घंटे100 अंकवस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)
कुल योग (Written Total)4 घंटे200 अंक

नकारात्मक अंकन (Negative Marking): UPSC CDS 2 Exam 2026 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (0.33) अंक काट लिए जाएंगे। यदि उम्मीदवार एक ही प्रश्न के लिए दो विकल्प चुनता है, तो उसे भी गलत उत्तर माना जाएगा और अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में केवल ब्लैक बॉल पेन का ही उपयोग OMR शीट भरने के लिए किया जाना अनिवार्य है।

यूपीएससी सीडीएस II भर्ती 2026 शुल्क संरचना :

अभ्यर्थियों (महिला/ SC/ ST अभ्यर्थियों को छोड़कर, जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान या किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके 200/- रुपये का शुल्क देना होगा।

उम्मीदवार की श्रेणी (Category)निर्धारित आवेदन शुल्करिफंड नीति
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवार₹200/- (रुपये दो सौ मात्र)नॉन-रिफंडेबल (किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा)
सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं (NIL)छूट प्राप्त
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं (NIL)छूट प्राप्त

Also Read: राँची में 1614 होमगार्ड जवानो की भर्ती शुरू

UPSC CDS II भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें :

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में संबंधित पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना चाहिए। इस चरण में प्रिंट संस्करण भेजने की आवश्यकता नहीं है। अपने संदर्भ के लिए एक प्रति सहेजें।

रक्षा क्षेत्र में अधिकारी बनकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए UPSC CDS II Recruitment 2026 एक स्वर्णिम अवसर है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा UPSC CDS 2 Notification 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है, जिसके माध्यम से देश की प्रतिष्ठित सैन्य अकादमियों जैसे IMA, INA, AFA और OTA में अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले UPSC Combined Defence Services CDS II Online Form 2026 भरकर अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस बार आयोग द्वारा UPSC CDS 2 Exam Date 2026 Out कर दी गई है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। इस कठिन और देश की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य परीक्षाओं में से एक UPSC CDS II Examination 2026 को क्रैक करने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले एसएसबी (SSB) इंटरव्यू दोनों में अपनी योग्यता साबित करनी होगी। यदि आप भी इस वर्ष भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में शामिल होना चाहते हैं, तो नोटिफिकेशन के सभी नियमों को ध्यान से पढ़कर तुरंत अपना ऑनलाइन फॉर्म भरें।

UPSC CDS II Form Important Dates :

UPSC CDS II Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया UPSC CDS II Examination 2026 Apply online प्रस्तुत कर सकते हैं। यूपीएससी सीडीएस 2 अधिसूचना 2026 फॉर्म भरने की तिथि, यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, NDA-II और CDS-II दोनों लिखित परीक्षाएं 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी। Last Update 03/06/2026

कार्यक्रम / इवेंटनिर्धारित तिथि और समय
अधिसूचना प्रकाशित होने की दिनांक23-05-2026
यूपीएससी सीडीएस II आवेदन शुरू तिथि23-05-2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि09-06-2026 (शाम 6:00 बजे तक)
एडमिट कार्ड (e-Admit Card) डाउनलोडपरीक्षा वाले सप्ताह के ठीक पिछले कार्य दिवस तक
लिखित परीक्षा की तिथि (Written Exam Date)13-09-2026
लिखित परीक्षा का परिणाम (संभावित)अक्टूबर 2026
एसएसबी इंटरव्यू (IMA / INA / AFA)फरवरी – मार्च 2027 (संभावित)
एसएसबी इंटरव्यू (OTA)अप्रैल – जून 2027 (संभावित)
कोर्स शुरू होने की तिथि (IMA / INA / AFA)जुलाई 2027
कोर्स शुरू होने की तिथि (OTA)अक्टूबर 2027

दोस्तों, कृपया इस UPSC CDS II Recruitment 2026 की जानकारी को अपने दोस्तों और साथ ही साथ अपने भाई-बहनों के साथ भी शेयर करें एवं उनकी हेल्प करें एवं अन्य सरकारी भर्तियों की जानकारी के लिए SenaBharti.In पर प्रतिदिन विजिट करें।

UPSC CDS II भर्ती 2026 आधिकारिक अधिसूचना :

लिंक का प्रकारडायरेक्ट लिंक (Direct Link)
ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंकयहाँ क्लिक करें (Click Here)
आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करें (PDF)यहाँ क्लिक करें (Click Here)
आधिकारिक यूपीएससी वेबसाइटयहाँ क्लिक करें (Click Here)

Conclusion: दोस्तों UPSC CDS 2 Exam Date 2026 Out के बारे में हमने यहां पर सारी जानकारी दी है अच्छे से तो आप को सारी जानकारियां से प्राप्त हो गई होगी आज शायद आपको जानकारी पसंद आएगी कृपया इस जानकारी को अपने दोस्त का शेयर करें।

FAQ: UPSC CDS 2 Notification 2026

प्रश्न 1: UPSC CDS 2 Notification 2026 कब जारी होगा और इसके लिए आवेदन कौन कर सकता है?

उत्तर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा UPSC CDS 2 Notification 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना में ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है। योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

प्रश्न 2: UPSC Combined Defence Services CDS II Online Form 2026 भरने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर UPSC Combined Defence Services CDS II Online Form 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को पहले One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

प्रश्न 3: क्या UPSC CDS 2 Exam Date 2026 out हो चुकी है? परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर: हाँ, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अपने वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से UPSC CDS 2 Exam Date 2026 out कर दी गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा निर्धारित तिथियों पर देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। छात्र अभी से परीक्षा के नए सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी को तेज कर सकते हैं।

प्रश्न 4: UPSC CDS II Examination 2026 का परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर: UPSC CDS II Examination 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन कड़े चरणों के आधार पर किया जाता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ (Objective Type) लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में पांच दिनों के प्रसिद्ध इंटेलिजेंस और पर्सनालिटी टेस्ट (SSB Interview) के लिए बुलाया जाता है, और अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण होता है।

प्रश्न 5: UPSC CDS II Recruitment 2026 के अंतर्गत आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

उत्तर: UPSC CDS II Recruitment 2026 में अलग-अलग अकादमियों (IMA, INA, AFA और OTA) के लिए आयु सीमा अलग-अलग होती है। सामान्य तौर पर, अविवाहित स्नातक उम्मीदवारों की आयु 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसमें अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक मान्य होती है। विस्तृत आयु की गणना के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें